August 12, 2026

GK Trending Quiz: भारत के पांच ऐसे राज्य जिनकी सीमा न समुद्र से लगती है न किसी देश से

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 12, 2026, 11:29 AM IST

भारत समुद्र और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ देश है। यहां 28 राज्य हैं, जिसमें क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, तो सबसे छोटा सिक्किम है। इन 28 राज्यों में से ज्यादातर राज्य या तो किसी विदेशी सीमा से लगते हैं, या समुद्री सीमा से। केवल पांच राज्य ऐसे हैं, जो जिन्हें लैंड लॉक स्टेट कहा जाता है। आइये जानें इनके बारे में

Image

GK Trending Quiz

GK Trending Quiz: देश के कई राज्यों की सीमा या तो समुद्र से लगती है या फिर किसी पड़ोसी देश के साथ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जिनकी न तो समुद्र से कोई सीमा मिलती है और न ही वे किसी दूसरे देश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं? ऐसे राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड और तेलंगाना शामिल हैं। भूगोल से जुड़े इस सवाल को समझना इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि इन सभी राज्यों की सीमाएं केवल भारत के दूसरे राज्यों से मिलती हैं। यानी ये पूरी तरह देश के अंदर स्थित राज्य हैं और इनका किसी विदेशी देश या समुद्र से सीधा संपर्क नहीं है। ऐसे राज्यों को लैंडलॉक स्टेट्स कहा जाता है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh General Knowledge)

मध्य प्रदेश को भारत के मध्य में है इसलिए इसे मध्य प्रदेश कहा जाता है। इस राज्य की न तो समुद्र सीमा है, और ना ही दूसरे देश से सीमा साझा करता है। मध्य प्रदेश की सीमाएं राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से मिलती हैं। इसकी राजधानी भोपाल है, जबकि इंदौर राज्य का प्रमुख शहर और आर्थिक केंद्र है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh General Knowledge)

छत्तीसगढ़ भी भारत के उन राज्यों में शामिल है, जिनकी सीमा न समुद्र से मिलती है और न किसी दूसरे देश से। यह भी मध्य भारत में स्थित है। इसकी सीमाएं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश से लगती हैं। इसकी राजधानी रायपुर है। घने जंगल, खनिज संपदा, झरने और आदिवासी संस्कृति छत्तीसगढ़ की प्रमुख पहचान हैं। राज्य को भारत के महत्वपूर्ण खनिज उत्पादक क्षेत्रों में भी गिना जाता है।

हरियाणा (Haryana General Knowledge)

हरियाणा की स्थिति भी इस मामले में काफी खास है। यह राज्य पूरी तरह जमीन से घिरा हुआ है और इसकी कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है। हरियाणा की सीमाएं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मिलती हैं। इसके अलावा राज्य दिल्ली को भी तीन तरफ से घेरता है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। कृषि, खेल और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में हरियाणा की महत्वपूर्ण पहचान है। यहां के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

झारखंड (Jharkhand General Knowledge)

झारखंड पूर्वी भारत का एक प्रमुख राज्य है और इसकी सीमा भी न तो समुद्र से लगती है और न किसी दूसरे देश से। इसकी सीमाएं बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से मिलती हैं। इसकी राजधानी रांची है। झारखंड अपने घने जंगलों, पहाड़ों और खनिज संसाधनों के लिए जाना जाता है। कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिजों की उपलब्धता ने इसे देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में शामिल किया है।

तेलंगाना (Telangana General Knowledge)

तेलंगाना दक्षिण-मध्य भारत में स्थित राज्य है और इसकी भी कोई समुद्री या अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है। इसकी सीमाएं महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से मिलती हैं। इसकी राजधानी हैदराबाद है और देश के प्रमुख तकनीकी एवं आईटी केंद्रों में गिना जाता है। तेलंगाना अपने ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों, झीलों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी जाना जाता है।

GK में क्यों पूछा जा सकता है यह सवाल?

यह सवाल सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। अक्सर परीक्षाओं में राज्यों की भौगोलिक स्थिति, पड़ोसी देश, समुद्री सीमा और राज्य-से-राज्य सीमाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इस तरह के सवालों के पूछे जाने की संभावना ज्‍यादा रहती है।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article