Home Sehore GIS BHOPAL के कारण सीहोर में 2000 लोगों को रोजगार का इंतजाम
personUpdesh Awasthee
9/04/2026 08:27:00 PM
भोपाल/सीहोर, 4 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी के कारण भोपाल के नजदीक सीहोर जिले में औद्योगिक विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में क्रॉम्पटन ग्रीव्स (सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस) की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ किया है। राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों के बलबूते स्थापित हुई इस नई यूनिट से स्थानीय स्तर पर लगभग 2,000 लोगों को रोजगार का शानदार इंतजाम हो गया है।
सीहोर श्योर है, निवेश में सिक्योर है और रिटर्न एश्योर है: डॉ. मोहन
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सीहोर में 888 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई इस भव्य फैक्ट्री का लोकार्पण हुआ है। पिछले साल अगस्त में इसके भूमि-पूजन के बाद केवल 13 महीने के रिकॉर्ड समय में यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर निर्माण फैक्ट्री बनकर तैयार हुई है और इसमें प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर की क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि, "सीहोर श्योर है, निवेश में सिक्योर है और रिटर्न एश्योर है"। उन्होंने यह भी बताया कि सीहोर अब भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी का हिस्सा बन चुका है, जिससे भविष्य में यहां के नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
दुनिया की सबसे बड़ी टेस्ट लैब और सोलर एनर्जी का इस्तेमाल
कंपनी के सीईओ अमर कौल ने बताया कि यह यूनिट देश के इलेक्ट्रिकल इकोसिस्टम को ट्रांसफॉर्म करने में एक बड़ी भूमिका निभाएगी। इस यूनिट में दुनिया की सबसे बड़ी टेस्ट लैब भी तैयार की गई है। पर्यावरण और आधुनिक तकनीक का तालमेल बिठाते हुए, इस यूनिट की जरूरत के लिए 36 प्रतिशत बिजली सीधे सोलर एनर्जी से हासिल की जाएगी।
हर साल तैयार होंगे 365 ट्रांसफॉर्मर
इस आधुनिक यूनिट में हर साल 365 ट्रांसफॉर्मर (यानी हर महीने करीब 35 ट्रांसफॉर्मर) तैयार किए जाएंगे। यह आपकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में लगने वाले छोटे-मोटे ट्रांसफार्मर नहीं है। इनमें से प्रत्येक ट्रांसफार्मर का साइज 3000 स्क्वायर फीट में बनाए गए तीन मंजिला बंगले के बराबर होगा। मध्य प्रदेश सरकार छोटे-बड़े सभी इन्वेस्टर्स को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य की आर्थिक समृद्धि और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का विकास होता रहे।
Tags
-
Newer
-
Older
