यश ने 'Toxic' के इंटीमेट सीन्स पर पत्नी राधिका पंडित के रिएक्शन का खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि राधिका इन सीन्स से खुश नहीं होंगी, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है।
Toxic में कियारा-तारा संग इंटीमेट सीन्स देख नाखुश थीं Yash की पत्नी।
- Published: 16 Aug 2026, 04:19 PM IST
- Last Updated: 16 Aug 2026, 04:19 PM IST
साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता यश ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया और कियारा अडवाणी संग काफी सारे बोल्ड और इंटीमेट सीन फिल्माए है। जिसको लेकर उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। अब यश ने 'टॉक्सि' की रिलीज से पहले यश ने इन सीन्स को लेकर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के रिएक्शन का खुलासा किया है।
बोल्ड सीन्स देख क्या था पत्नी का रिएक्शन
रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में यश से पूछा गया कि फिल्म के इंटीमेट सीन्स को लेकर उनकी पत्नी का क्या रिएक्शन था। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे सीन्स देखकर किसी भी पार्टनर को असहज महसूस हो सकता है।
यश ने माना कि राधिका भी इन सीन्स को लेकर सहज नहीं होंगी। हालांकि, उनके मुताबिक यह फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है और एक कलाकार के तौर पर उन्हें कहानी के साथ ईमानदारी से काम करना था।
यश ने साफ कहा कि उनकी पत्नी राधिका पंडित इन सीन्स से खुश नहीं थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि राधिका उनसे नाराज हैं। यश के मुताबिक, राधिका खुद एक एक्ट्रेस हैं, इसलिए वह अभिनय की जरूरतों को समझती हैं। उन्हें यश पर पूरा भरोसा है और वह जानती हैं कि कैमरे के सामने यश एक कलाकार के तौर पर अपना किरदार निभा रहे हैं।
यश के लिए भी आसान नहीं था
अभिनेता ने बताया कि ऐसे सीन्स करना उनके लिए भी आसान नहीं था। उन्होंने अपनी कम्फर्ट जोन से बाहर जाकर काम किया, क्योंकि उन्हें लगा कि कहानी के लिए यह जरूरी है। यश के मुताबिक, कुछ चीजें सिर्फ दिखाने के लिए नहीं की जातीं, बल्कि कहानी को सही तरीके से पेश करने के लिए जरूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि Toxic की कहानी उनके लिए महत्वपूर्ण है और इसी वजह से उन्होंने अपने संकोच से बाहर निकलकर काम किया।
Gen Z को ध्यान में रखकर बनाई गई है फिल्म
यश ने बताया कि 'Toxic' को Gen Z दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में युवा पीढ़ी की सोच, उनके सामने आने वाली परेशानियों और पुरानी पीढ़ी के साथ उनके रिश्तों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। उनके मुताबिक, फिल्म यह भी दिखाती है कि आज की युवा पीढ़ी कुछ चीजों और बनाए गए नियमों पर सवाल क्यों उठाती है और पुरानी पीढ़ी से उनकी सोच किस तरह अलग है।
'Toxic' में यश का अलग अंदाज
Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups में यश एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यश ने भी फिल्म की कहानी लिखने में योगदान दिया है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।