August 26, 2026

Gau Samman Ahvaan Abhiyan: भोपाल में ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती बोले- गौ रक्षा के बिना भारतीय समाज में समरसता और समृद्धि संभव नहीं

Gau Samman Ahvaan Abhiyan: गौ रक्षा के बिना भारतीय समाज में समरसता और समृद्धि संभव नहीं, इतिहास साक्षी हैं देश में जहां-जहां समाज गौ रक्षा की जगह संपत्ति और सुरक्षा चाही है वहां धर्म का पतन हो गया है। यह बात ग्वाल संत गोपालानन्द सरस्वती महाराज ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की रूपरेखा की बैठक में कही।

Gau Samman Ahvaan Abhiyan bhopal

17 दिसंबर को 11 लाख लोग भोपाल पहुंचेंगे

26 अगस्त, बुधवार को बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के ज्ञान-विज्ञान भवन में संभागीय बैठक में मौजूद प्रदेश प्रभारी और भोपाल नर्मदापुरम, ग्वालियर और चम्बल संभाग के संभाग, जिला और तहसील स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूज्य संत गोपालानन्द महाराज ने कहा अभियान के माध्यम से गौ हत्या पर पूर्ण राष्ट्रीय प्रतिबंध, गौ तस्करी पर रोक और गौ संवर्धन से जुड़ी नीतियां बनाने के लिए केंद्र तीसरे चरण में 31 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर सरकार को सौंपे जाएंगे। अपनी मांगों को लेकर 17 दिसंबर को प्रदेश भर से 11 लाख लोग को भोपाल पहुंचेंगे, जिसका मुख्य कार्यक्रम जंबूरी मैदान में होगा।

गौ आधारित अर्थव्यवस्था में ही मानव जाति का हित

ग्वाल संत गोपालानन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि गौ आधारित अर्थव्यवस्था में ही मानव जाति का हित है। यह एक ऐसा अभियान है कोई एक व्यक्ति या संस्था का चलाया हुआ न होकर सबका है। इसे सनातन धर्म के सभी मत-संप्रदायों के साधू संत और आम नागरिकों का समर्थन भी मिल रहा है। गौ माता की सेवा सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने जन समर्थन मिल रहा है। पहले चरण में  5 करोड़ और दूसरे चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षर केन्द्र सरकार को सौंपे जा चुके हैं।

Gau Samman Ahvaan Abhiyan bhopal news

हितकारी होगी गौ रक्षा

कृष्णायन गौशाला के संत स्वामी अच्युतानन्द महाराज ने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान जीवन में सिर्फ एक बार होने वाला अभियान है। आगे आने वाले समय में भयंकर समय में गौ रक्षा ही हम सबके लिए हितकारी साबित होगी। उन्होंने कहा है सभी को यह बात भी समझनी होगी कि यह अभियान किसी व्यक्ति या संगठन के द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। बहुत कम समय इस अभियान की गूंज देश के हर कोने तक फैल चुकी है। इस दौरान श्री करुणाधाम पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य महाराज सहित अन्य संत, गौ सेवक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संवाद जरूर होना चाहिए

इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के गौ रक्षा प्रमुख सोहन लाल विश्वकर्मा ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इसलिए कार्यकर्ताओं को आपस में लगातार संवाद करना जरुरी है। किसी स्तर पर कोई कमी हो तो तत्काल उसे दूर करना होगा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रदेश प्रभारी श्रीराम शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे और गौ माता के पवित्र अभियान में पूरी शक्ति से कार्य करें।

महिलाओं की विशेष भागीदारी से होगी अभियान की शुरुआत

अभियान में महिलाओं की विशेष भागीदारी होगी। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए गौ सम्मान अभियान के नाम से राखियां उपलब्ध कराई जा रही है। इस बार से बहनों से  भाइयों को गोरक्षा और संवर्धन का वचन लेंगी। अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए टोलियां गांव-गांव पहुंचेंगी, क्योंकि गौ संवर्धन का काम यही होगा। प्रदेश में हर पंचायत स्तर पर 21 जोड़े चयनित किए जाएंगे। हर ग्राम पंचायत से 2100 हस्ताक्षर कराए जाएंगे। हर गांव से 50 लोगों को 17 दिसंबर को भोपाल पहुंचाने का लक्ष्य है।

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग

cow bhopal

गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने और पूरे देश में गौ हत्या पर रोक के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को संवैधानिक रूप से राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए एक समान केंद्रीय कानून बनवाना है। इसके साथ ही गौ सेवा, गौ सुरक्षा और भारतीय सनातन परंपरा में गाय के महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

देशभर में हस्ताक्षर अभियान

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अब तक 2 चरणों में करीब 21 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाने का दावा किया गया है। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से सरकार तक गौ सुरक्षा से जुड़ी मांगें पहुंचाई जा रही हैं। पहले चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की 5 हजार से ज्यादा तहसीलों में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर जुटाकर एसडीएम और तहसीलदारों के जरिये ज्ञापन दिए गए। दूसरे चरण में 27 जुलाई 2026 को करीब 750 जिला केंद्रों पर 15 करोड़ से ज्यादा हस्ताक्षरों के साथ जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

bhopal sammelan news

17 दिसंबर को निर्णायक चरण

अभियान के तीसरे और निर्णायक चरण की तैयारी भी शुरू हो गई है। 17 दिसंबर 2026 को देश की सभी राजधानियों में 31 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को शांतिपूर्ण तरीके से प्रार्थना पत्र सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेशभर से करीब 11 लाख साधु-संतों, गौ प्रेमियों, गौ सेवकों और श्रद्धालुओं को जुटाने की तैयारी की जा रही है।

अभियान की प्रमुख मांगें

अभियान में पूरे देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा और गौ वंश की सुरक्षा के लिए एक मजबूत केंद्रीय कानून बनाने की मांग की जा रही है। साथ ही समाज में गौ सेवा और गौ सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर है।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में शिक्षक उम्मीदवारों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- मांगें नहीं मानीं तो 24 घंटे करूंगा भूख हड़ताल

चंदा मुक्त और अहिंसक अभियान

अभियान के आयोजकों के अनुसार यह पूरी तरह गैर-राजनीतिक, चंदा मुक्त और अहिंसक है। इसमें किसी राजनीतिक दल, नेता, अभिनेता या संत के पोस्टर-बैनर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। अभियान के पोस्टरों में केवल गौमाता और नंदी बाबा के चित्र रखे जाते हैं। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए मंचीय भाषण या प्रदर्शन के बजाय संकीर्तन, शांतिपूर्ण रैली और हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्रों का सहारा लिया जा रहा है।