Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं, इसमें सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है, आइए जानते हैं कि वे इस त्योहार को कैसे सेलिब्रेट करते हैं.
Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं, इसमें सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है, आइए जानते हैं कि वे इस त्योहार को कैसे सेलिब्रेट करते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/12/ganesh-chaturthi-2026-2026-09-12-18-48-22.png)
Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बहुत ही स्पेशल अंदाज में मनाया जाता है. इस साल भी फिल्मी सितारे बप्पा के स्वागत की तैयारी करने में जुटे हुए हैं. देशभर में कल यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाई जाएगी. जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स सलमान खान (Salman Khan), शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स बप्पा का वेलकम करते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के ये सितारे किस तरह गणेश उत्सव मनाते हैं.
सलमान खान के घर सालों से किया जाता रहा है बप्पा का वेलकम
बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान की फैमिली में गणपति उत्सव मनाना कोई नया चलन नहीं है, उनकी फैमिली काफी पहले से गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाती आई है. हर साल उनके घर में बप्पा का भव्य स्वागत किया जाता है. खास तौर पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर गणपति की स्थापना होती है. इस दौरान पूरी फैमिली बप्पा की आरती करती है और पूरे उत्साह के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं. गणपति विसर्जन के समय सलमान खान का अंदाज भी देखने लायक होता है. वह खुद ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आते हैं, जिससे पूरा माहौल जोश में आ जाता है. सलमान खान के परिवार की यह परंपरा हर साल लोगों का ध्यान खींचती है.
शिल्पा शेट्टी खुद लाती हैं बप्पा की मूर्ति
शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की सबसे बड़ी बप्पा भक्तों में गिना जाता है. उनके लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि भक्ति से जुड़ने का खास मौका होता है. हर साल शिल्पा खुद पंडाल जाकर गणपति की मूर्ति घर लाती हैं. उनके घर का गणेश उत्सव ढोल-नगाड़ों और डांस के लिए चर्चा में रहता है. हालांकि, शिल्पा इको-फ्रेंडली यानी पर्यावरण का ख्याल रखते हुए गणपति की मूर्ति स्थापित करने पर भी जोर देती हैं. जिससे उनके उत्सव में भक्ति के साथ पर्यावरण का संदेश भी नजर आता है और उनकी पूजा में सादगी के साथ उत्साह भी दिखाई देता है.
कार्तिक आर्यन भी हैं गणपति बप्पा के भक्त
बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार कार्तिक आर्यन भी भगवान गणेश के बड़े भक्तों में शामिल हैं. वो भी हर साल अपने घर पर बप्पा की स्थापना करते दिखाई देते हैं, इस दौरान वह अपने परिवार के साथ पूजा करते हैं. कार्तिक की भक्ति सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहती. वह गणेश चतुर्थी पर मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए भी जाते हैं. यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं और कार्तिक भी आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में खड़े दिखाई देते हैं.
श्रद्धा कपूर मनाती हैं सादगी से गणेश चतुर्थी
श्रद्धा कपूर अपनी फैमिली के साथ मिलकर हर साल गणेश चतुर्थी को सादगी और पारंपरिक तरीके से मनाती हुई दिखती हैं. शुरुआत से ही उनकी फैमिली में इको-फ्रेंडली मिट्टी के गणपति घर लाने की परंपरा है. वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर बप्पा की सेवा करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं. उनका यह अंदाज फैंस काफी पंसद करते हैं. श्रद्धा दिखावे से ज्यादा गणेश उत्सव को सादगी के साथ मनाना पसंद करती हैं.
ऋतिक रोशन के घर भी होता है बप्पा का खास वेलकम
सलमान खान की फैमिली की तरह ही रोशन फैमिली में भी गणपति उत्सव मनाने की परंपरा सालों पुरानी है. हर साल ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन और बच्चों के साथ मिलकर बप्पा का वेलकम और पूजा-अर्चना करते दिखाई देते हैं. इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो और फोटोज वायरल होते हैं, जिसमें एक्टर अपनी फैमिली के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते दिखाई देते हैं.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा के रंग में रंगी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, भक्ति और विसर्जन बनीं कहानी की जान
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें