September 2, 2026

Gandhari: 'तापसी ने दुपट्टा बांधा और...', गांधारी के सेट पर राइटर ने ऐसा क्या देखा कि हो गईं हैरान?

Sep 02, 2026 07:46 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Netflix Upcoming Release: तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में तापसी खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। फिल्म रिलीज से पहले राइटर कनिका ढिल्लों ने बताया कि सेट पर तापसी ने उन्हें हैरान कर दिया था। 

Taapsee Pannu in Gandhari

खतरनाक स्टंट करती दिखेंगी तापसी पन्नू

तापसी पन्नू की एक्शन क्राइम फिल्म गांधारी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म को लेकर बात की। वहीं, कनिका ढिल्लों ने बताया कि एक दिन वो सेट पर मौजूद थीं और उन्होंने तापसी को एक स्टंट परफॉर्म करते देखा और वो हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि तापसी को दो मंजिला दीवार चढ़ना था। उन्हें लगा कि इसे कोई बॉडी डबल करेगा, लेकिन उन्होंने देखा कि तापसी ने अपना दुपट्टा बांधा और फटाफट ऊपर चढ़ गईं।

तापसी को स्टंट करता देख हैरान थीं कनिका

बीबीसी न्यूज हिंदी के साथ खास बातचीत में तापसी से सवाल किया गया कि इस फिल्म में इतना एक्शन है, तो सेट पर सबसे क्रेजी क्या था? इसके जवाब में तापसी ने कहा कि सेट पर क्या क्रेजी नहीं था। वहीं, तापसी के साथ आईं कनिका ने बताया कि कैसे तापसी को स्टंट करता देख वो हैरान रह गई थीं।

कनिका ने देखा था तापसी का कौन सा स्टंट?

कनिका ने बताया कि एक दिन वो सेट पर गई थीं। तापसी के सीन का शूट चल रहा था। कनिका ने कहा, "मुझे लगा कि कोई बॉडी डबल करेगा शॉट….क्या मतलब…यहां जमीन से ग्राउंड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर तक ऐसे जाना था। (तापसी ने बोला- सीढ़ियों पर नहीं, दीवार चढ़ते हुए) डायरेक्टर और मैं मॉनिटर के पीछे थे। मुझे लगा कोई और करेगा, चढ़ेगा ऊपर। इसने अपना दुपट्टा बांधा और ठाएं-ठाएं ठाएं ऊपर। मुझे लगा कि शायद ये अपनी बॉडी लैंग्वेज के लिए ऐसा कर रही है…लेकिन तब तक तापसी ऊपर पहुंच गई है। मैं हैरान रह गई थी।"

तापसी पन्नू ने खुद किए हैं गांधारी में स्टंट

इसके बाद तापसी ने बताया कि उन्होंने ज्यादातर स्टंट खुद किए। उन्होंने सिर्फ वही स्टंट खुद नहीं किए हैं जिसमें चोट लगने की ज्यादा चांस हो, जैसे कोई भारी चीज तोड़ने वाली जैसी चीजें जिसके लिए आपको एक्सपर्ट चाहिए होता है जिसे पता हो। तापसी ने कहा कि वो लोग ये अफोर्ड नहीं कर सकते थे कि उन्हें चोट लगे। तापसी ने कहा कि उन लोगों के पास इतना पैसा नहीं था कि फिल्म में फेस रिप्लेसमेंट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करें।

तापसी ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

तापसी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि आपको ऐसा नहीं लगेगा कि एक मां सीधे उठकर खतरनाक स्टंट करने लगी है। हमने उसके पीछे की कहानी भी दिखाई है। तापसी ने कहा कि ये फिल्म काफी इमोशन ड्रिवन है।