सैमसंग ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस सीरीज में Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को पेश किया है. दोनों टैबलेट में बड़ी AMOLED स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और AI फीचर्स दिए गए हैं.
अगर आप टैबलेट को सिर्फ Netflix और YouTube देखने के लिए नहीं, बल्कि काम और पढ़ाई के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, तो इन दोनों टैबलेट में काफी कुछ देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस टैबलेट के बारे में.
जानिए Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ के स्पेसिफिकेशन
सम्बंधित ख़बरें
सबसे पहले बात Galaxy Tab S12 Ultra की करते हैं. इसमें 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2960 x 1848 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. कंपनी के मुताबिक इसकी स्क्रीन 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यानी बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखना हो या S Pen से काम करना हो, एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहने वाला है.
Galaxy Tab S12+ में 12.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजोल्यूशन 2800 x 1752 पिक्सल है और इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. यानी Ultra मॉडल की तुलना में स्क्रीन छोटी है, लेकिन फीचर्स में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं देखने को मिलता.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च, 79,999 रुपये में क्या मिलेगा खास?
परफॉर्मेंस के मामले में कैसा है?
अब आते हैं सबसे जरूरी हिस्से यानी परफॉर्मेंस पर. दोनों टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है. सैमसंग का कहना है कि नया प्रोसेसर पिछले मॉडल के मुकाबले CPU और GPU परफॉर्मेंस में सुधार करता है. कंपनी ने NPU परफॉर्मेंस में भी बड़ी बढ़ोतरी का दावा किया है. इसका फायदा AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग में देखने को मिल सकता है.
बैटरी की बात करें तो Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी दी गई है. वहीं S12+ में 10,600mAh की बैटरी मिलती है. दोनों टैबलेट 45W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. सैमसंग के मुताबिक Ultra मॉडल 23 घंटे तक और S12+ 21 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.
सॉफ्टवेयर के मामले में भी सैमसंग ने इन्हें अपडेट रखा है. दोनों टैबलेट Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलते हैं. इनमें Galaxy AI फीचर्स और मल्टी-विंडो सपोर्ट मिलता है. S Pen भी बॉक्स में दिया गया है. कंपनी दोनों डिवाइस के लिए सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कह रही है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8, 8 Ultra और Flip 8 की पहली सेल, होगी 1 लाख तक की सेविंग
जानिए कीमत कितनी है?
कीमत की बात करें तो Galaxy Tab S12 Ultra की शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर और Galaxy Tab S12+ की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर रखी गई है. भारतीय कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ग्लोबल मार्केट में बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी.
---- समाप्त ----