July 28, 2026

अपकमिंग Galaxy S27 Ultra में मिलेगा बड़ा बैटरी पैक, सिलिकन-कार्बन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करेगा सैमसंग - samsung galaxy s27 ultra siliconcarbon battery upgrade

सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल फोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का उपयोग किया है। अटकलें हैं कि कंपनी अपकमिंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा सीरीज में भी इसका इस्तेमाल ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने हाल ही में अपने लेटेस्ट जेनरेशन फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के बैटरी टेक्नोलॉजी में बदलाव किया है। कंपनी ने नए गैलेक्सी जेड फोल्डेबल स्मार्टफोन में सिलिकन कार्बन बैटरी दी है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि सैमसंग अपने अपकमिंग फ्लगैशिप स्मार्टफोन की बैटरी भी अपग्रेड भी कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी के रोलेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है।

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, और Galaxy Z Flip 8 स्मार्टफोन में सिलिकन कार्बन बैटरी दी है। लिथियम आयन बैटरी के मुकाबले सिलिकन कार्बन बैटरी के सेल में ज्यादा एनर्जी डेन्सिटी होती है। यही कारण है कि पिछले साल के फोल्ड 7 के मुकाबले लेटेस्ट फोल्ड 8 में बड़ी बैटरी है। जबकि इसकी थिकनेस काफी कम है।

सैमसंग ने दिया हिंट

अब अटकलें लगाई जा रही है कि सैमसंग अपने फ्लैगशिप Galaxy S लाइनअप में भी सिलिकन कार्बन बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस डिविजन के हार्डवेयर वाइस प्रेसिडेंट Moon Sung-hoon ने अपकमिंग Galaxy S27 सीरीज के बैटरी पैक को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा था कि यह देखना होगा कि क्या बैटरी वास्तव में यूजर्स अनुभव में कोई अंतर ला रहे हैं या नहीं।

इससे पहले भी सैमसंग के अपकमिंग Galaxy S27 Ultra के बारे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि कंपनी इसके बैटरी कैपेसिटी को इंप्रूव करने की प्लानिंग कर रह है। अगर ऐसा हुआ तो संभव है कि इस बार अल्ट्रा मॉडल में हमें 5500 mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है।

क्या परंपरा बदलेगा सैमसंग

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों के उलट यूरोप और अमेरिकी बाजार में सैमसंग की मजबूत पकड़ है। जहां 20 Wh (करीब 5,200–5,300 mAh) सिंगल सेल लिथियम आयन बैटरी की सर्टिफिकेशन और ट्रांसपोटेशन कॉस्ट काफी ज्यादा है। डुअल-सेल बैटरी की सेल को लिमिट में रखकर कंपनी नियमों को बायपास कर सकती है। लेकिन इनकी मैन्युफैक्चरिंग काफी ज्यादा है और सेम कैपेसिटी के लिए इन्हें ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है।

Google, Apple, और Samsung यूरोप और अमेरिका में अपने स्मार्टफोन में करीब 20 Wh की सिंगल सेल लिमिट बैटरी वाले फोन लॉन्च करते हैं। वहीं चाइनीज स्मार्टफोन ज्यादा शिपिंग लागत का वहन करते हैं या वे डुअल सेल डिजाइन वाली बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैमसंग इस बार इस परंपरा को तोड़कर बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकता है।