August 25, 2026

माथे पर लगने वाला ये छोटा Gadget है सबसे अलग, दिमाग से जुड़े Signals को करेगा Track, जल्द शुरू होगी इसकी बुकिंग

Aug 25, 2026 05:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Deepinder Goyal का Temple Wearable भारत में जल्द लॉन्च होगा। यह आम स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड से बिल्कुल अलग है और ब्रेन से जुड़े सिग्नल और ब्लड फ्लो को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Temple

ऐसा Gadget पहले कभी नहीं देखा, माथे के पास लगेगा Temple, Brain Blood Flow पर रखेगा नजर

जब भी Wearable की बात होती है तो सबसे पहले स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड का ख्याल आता है। लेकिन अब भारतीय टेक की दुनिया से एक ऐसा गैजेट आने वाला है, जो Wearable की पूरी परिभाषा ही बदलने की कोशिश कर रहा है। Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal का Temple Wearable जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके Pre-Orders जल्द शुरू करने की जानकारी दी है। पहली शिपमेंट 2026 के अंत से पहले शुरू होने की उम्मीद है।

सम्बंधित सुझाव

Temple की सबसे खास बात इसका डिजाइन और काम करने का तरीका है। इसे कलाई पर पहनने के बजाय सिर के किनारे Temple Area यानी माथे के पास लगाया जाता है। यह डिवाइस Brain से जुड़े Physiological Signals, Cerebral Blood Flow और Oxygenation जैसे डेटा को Track करने के मकसद से तैयार किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि नया Temple अपने पुराने Prototype के मुकाबले आधे से भी छोटा हो गया है। Deepinder Goyal ने इसे Volume के हिसाब से बाजार का सबसे छोटा Wearable बताया है। अब सवाल यह है कि आखिर यह छोटा सा गैजेट करता क्या है और भारत में कब मिलेगा?

स्मार्टवॉच से बिल्कुल अलग है Temple

Temple को सामान्य स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड समझना सही नहीं होगा। जहां स्मार्टवॉच आमतौर पर Heart Rate, Steps, Sleep और Workout जैसी चीजों पर नजर रखती है, वहीं Temple को खास तौर पर Brain से जुड़े Signals और Physiological Data को समझने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का फोकस इस जगह से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल करके शरीर और Brain से जुड़े बदलावों को समझने पर है।

Temple की सबसे दिलचस्प खासियत इसका Brain-focused Approach है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक डिवाइस Cerebral Blood Flow और Oxygenation में होने वाले छोटे बदलावों को Track करने के लिए बनाया गया है। इससे समय के साथ यह समझने में मदद मिल सकती है कि Posture, Activity और Lifestyle जैसी चीजें Brain से जुड़े डेटा को कैसे प्रभावित करती हैं।

Pre-Orders जल्द होंगे शुरू

Temple अब सिर्फ Prototype तक सीमित नहीं रहा है। Deepinder Goyal ने बताया है कि इसके Limited Launch Edition के Pre-Orders जल्द शुरू होंगे। यानी शुरुआत में कंपनी इसे सीमित संख्या में ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा सकती है। कंपनी का लक्ष्य है कि Limited Launch Edition की पहली शिपमेंट 2026 के अंत से पहले शुरू हो जाए। हालांकि Pre-Order की सटीक तारीख, कितनी Units उपलब्ध होंगी और भारत में इसकी सेल किस तरीके से होगी, इन चीजों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।