July 24, 2026

Funny: रील शूट करते वक्त हुई बड़ी गलती, सोते कुत्ते ने युवती को सिखाया सबक, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

Funny: रील शूट करते वक्त हुई बड़ी गलती, सोते कुत्ते ने युवती को सिखाया सबक, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

कुत्ते का मजेदार वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram//SHWETAASTIC

कई बार लोग सिर्फ एक अच्छी रील बनाने के चक्कर में ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका उन्हें तुरंत खामियाजा भी भुगतना पड़ जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत बेहद खूबसूरत नजारों से होती है. ऐसा लगता है कि एक लड़की किसी पहाड़ी इलाके में घूमने गई है. चारों तरफ हरियाली फैली हुई है, मौसम भी काफी सुहावना नजर आता है और पूरा माहौल किसी फिल्मी लोकेशन जैसा दिखाई देता है. ऐसे खूबसूरत नजारों के बीच रील बनाना आजकल आम बात हो गई है. शायद यही सोचकर लड़की ने भी अपने इस पल को कैमरे में कैद करने का फैसला किया.

क्या दिखा इस वीडियो में?

वीडियो में आगे दिखाई देता है कि पास ही घास पर एक कुत्ता आराम से सो रहा होता है. वह बिल्कुल शांत नजर आता है और किसी को परेशान भी नहीं कर रहा होता. लड़की को शायद लगा कि अगर इस प्यारे से कुत्ते के साथ एक वीडियो बना लिया जाए तो रील और भी अच्छी लगेगी. इसी सोच के साथ वह धीरे-धीरे कुत्ते के पास पहुंचती है और उसके बगल में बैठ जाती है. कुछ सेकंड तक सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल चलता है. लड़की कैमरे की तरफ मुस्कुराती है और फिर घास पर लेटकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है. इसके बाद वह प्यार से कुत्ते के चेहरे पर हाथ फेरने की कोशिश करती है. लेकिन यहीं से पूरा मामला बदल जाता है.

कुत्ते को शायद किसी अनजान इंसान का इस तरह छूना बिल्कुल पसंद नहीं आया. जैसे ही लड़की ने उसके मुंह पर हाथ फेरा, कुत्ता अचानक उठ गया और जोर से भौंकने लगा. इससे पहले कि लड़की कुछ समझ पाती, उसने हाथ पर झपट्टा मार दिया. हमला ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन इतना जरूर था कि लड़की घबरा गई और वहां अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर मुसीबत के समय ड्राइवर बना फरिश्ता, बेकाबू ट्रक को सहारा देकर टाला बड़ा हादसा

घटना के दौरान लड़की के हाथ से मोबाइल भी छूटकर घास पर गिर जाता है. इसके बाद कैमरे का एंगल पूरी तरह बदल जाता है. वीडियो में न तो लड़की दिखाई देती है, न कुत्ता और न ही यह साफ पता चलता है कि आखिर उसके हाथ में कितनी चोट लगी. सिर्फ कुछ आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अचानक हुई इस घटना से वह काफी डर गई थी. यही अधूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी राय भी दे रहे हैं.ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर shwetaastic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button