
पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार
दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जिस पायलट को उसके को-पायलट ने चाकू मारा था, वह भारतीय नागरिक स्मित मछार थे. उनकी बहादुरी की वजह से 174 लोगों की जान बच पाई. इस बीच गुरुवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्टन स्मित मछार को हीरो बताया. साथ ही साथ पीएम ने मछार की पत्नी और उनके माता-पिता से भी फोन पर बात की.
पीएम ने कैप्टन स्मित मछार की पत्नी और माता-पिता से उनकी बहादुरी की तारीफ की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई. प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन हर संभव मदद पहुंचा रहा है.
इससे पहले पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मछार पर गर्व है. हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.’
Captain Smit Machchhar is a HERO.
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
स्मित मछार की बहादुरी को बेंजामिन नेतन्याहू ने किया सलाम
नेतन्याहू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की असाधारण बहादुरी के लिए उन्हें सलाम है. चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, हमलावर का विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजराइली नागरिक और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे. मैं कैप्टन मछार के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.’
स्मित मछार को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मछार को हीरो बताया. उन्होंने कहा, ‘पायलट की हालत बहुत खराब थी, मुझे लगता है कि अभी भी उनकी हालत खराब है, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई, जोकि अद्भुत था. एक तरह से वह हीरो हैं. पायलट ने दरवाजा खोला और पीछे की ओर गिरते हुए मदद के लिए चिल्लाया. ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद कोई आतंकवादी था या फिर कोई सनकी. उसने पायलट पर चाकू से हमला किया.’
ऐसे करवाई ऑफ ड्यूटी पायलटों ने इमरजेंसी लैंडिंग
बीते दिन दुबई से तेल अवीव के लिए फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) ने उड़ान भरी थी. इसी दौरान हवा में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची. विमान के हाईजैक होने का सिग्नल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. इस बीच इजराइल ने भी विमान को कवर देने के लिए अपने दो फाइटर जेट तैयार किए. वहीं, पायलट के बीच हुई इस घटना के दौरान कोकपिट का दरवाजा खुल गया, जिससे विमान के भीतर भी चीख-पुकार मच गई. विमान में कुछ यात्री कॉकपिट में घुस गए और हमलावर को-पायलट को काबू में किया. साथ ही यात्रियों के अलावा दो ऑफड्यूटी पायलट भी मौजूद थे, जिन्होंने लगातार ऊंचाई से नीचे गिर रहे विमान को कंट्रोल में लिया और इमजेंसी लैंडिंग करवाई, जिससे सभी 174 लोगों की जान बची.
ये भी पढ़ें- जिसने कभी नहीं उड़ाया विमान उसने दुबई-तेलअवीव फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया, ट्रंप ने बताई प्लंबर के बहादुरी की कहानी

रामदीप मिश्रा
TV9 हिन्दी में रामदीप मिश्रा बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर जुड़े हुए हैं. राजनीति, करंट अफेयर्स, कानून एवं अदालती मामलों, अपराध, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी खबरों में इनकी विशेष रुचि है और इन्हीं बीट की खबरों पर काम करते हैं. खबरें बनाने और पढ़ने के साथ-साथ समय निकालकर घूमने का शौक रखते हैं. इसके अलावा खाना बनाने और खाने में मजा आता है. साल 2012-14 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं विश्वविद्यालय से इलेक्टॉनिक मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से साल 2014 के जनवरी से की. इसके बाद न्यूज 18 के वेब से दो साल तक जुड़े रहे. मराठी में सफलता के बाद लोकमत हिंदी न्यूज वेबसाइट की ओर कदम बढ़ाया तो वह भी इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़े. यहां तीन साल तक सफर जारी रहा. रामदीप मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के रहने वाले हैं और पत्रकारिता में पिछले 11 सालों से सक्रिय हैं.
Read More