August 4, 2026

Flipkart फ्रीडम सेल में iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, iPhone 17 Pro Max भी सस्ता मिलेगा - flipkart freedom sale iphone 17 pro and iphone 17 pro max discount offers india

फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 8 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भारी छूट मिलेगी। ग्राहक बैंक ऑफर्स और कैशबैक के साथ ₹17, ...और पढ़ें

Flipkart फ्रीडम सेल में iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, iPhone 17 Pro Max भी सस्ता मिलेगा

Flipkart फ्रीडम सेल में iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, iPhone 17 Pro Max भी सस्ता मिलेगा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में अपनी Freedom Sale की डेट अनाउंस की है। सेल की शुरुआत 8 अगस्त से होने वाली है, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 7 अगस्त से ही सेल का अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन डील्स से पर्दा उठा दिया है।

सेल के दौरान iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी के मुताबिक, iPhone 17 Pro पर कुल ₹17,000 तक का फायदा मिलेगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट

Flipkart के मुताबिक iPhone 17 Pro जिसकी लॉन्च कीमत ₹1,34,900 थी, अब सेल के दौरान सिर्फ ₹1,26,900 में मिलेगा। इसका मतलब है कि बिना किसी बैंक ऑफर के ही इस फोन पर ₹8,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, SBI Credit Card और Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-08-04 at 9.42.16 AM

इन बैंक ऑफर्स के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹1,21,900 रह जाएगी। यहीं नहीं, Flipkart इस खरीदारी पर 5% तक का कैशबैक भी देगा, जिसकी वैल्यू लगभग ₹4,000 बनती है। इस तरह कुल मिलाकर ग्राहकों को फोन पर करीब ₹17,000 तक का बेनिफिट मिल सकता है।

दूसरे बैंक कार्ड्स पर भी डिस्काउंट

Flipkart ने अन्य बैंक कार्ड यूजर्स के लिए भी कुछ खास ऑफर अनाउंस किए हैं। इस ऑप्शन के तहत फोन की कीमत ₹1,26,900 रहेगी, लेकिन SBI, ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹6,000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। जबकि EMI के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ₹4,000 तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा।

हालांकि, कंपनी ने ये भी संकेत दिया है कि सबसे कम कीमत वाले ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए हो सकते हैं। ऐसे में जो ग्राहक इस डील का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें सेल शुरू होते ही खरीदारी करने की सलाह दी गई है।

iPhone 17 Pro Max पर भी डिस्काउंट

Flipkart ने iPhone 17 Pro Max पर भी लगभग इसी तरह के ऑफर अनाउंस किए हैं। इस फोन की लॉन्च कीमत ₹1,49,900 थी, लेकिन सेल में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1,41,900 होगी। इसका मतलब है कि यहां भी ₹8,000 की सीधी छूट मिलेगी।

वहीं, अगर ग्राहक SBI या Flipkart Axis Bank Credit Card का यूज करते हैं, तो बैंक ऑफर और कैशबैक के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹1,32,900 तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि दोनों ही लेटेस्ट मॉडल आप सस्ते में खरीद सकते हैं।