शाहाबाद के धुराला गांव में आयोजित ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर बैठे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य कांग्रेसी नेता।
रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को हरियाणा सरकार पर एक साथ कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के धुराला गांव में कांग्रेस की ब्लॉक लेवल मीटिंग में पहुंचे हुड्डा ने थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की जारी
.
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने की बजाय सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है। सफाई कर्मचारियों की मांगों का सबसे पहले समाधान होना चाहिए। अगर सरकार में थोड़ी भी संवेदना है तो उनकी मांगों पर तुरंत फैसला लेना चाहिए।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
बोले- विधानसभा में मंत्रियों ने अहंकार में दिया जवाब
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस तरह सरकार के मंत्री सफाई कर्मचारियों की मांगों पर जवाब दे रहे हैं, वह ठीक नहीं है। विधानसभा में भी सरकार की तरफ से अहंकार के साथ जवाब दिया गया। आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगें लगातार खारिज की जा रही हैं और उन्हें सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने इन आश्वासनों को पूरी तरह नकार दिया है।
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भाजपा पर हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि FIR तो उन लोगों पर होनी चाहिए थी, जिन्होंने हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण किया था। जिस जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा की थी, वहां भाजपा और RSS से जुड़े लोगों ने शुद्धिकरण के नाम पर यज्ञ किया।
ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन यहां उल्टा राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर दी गई। इससे भाजपा की मानसिकता साफ तौर पर देश के सामने आ रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
हरियाणा से ज्यादा पंजाब को समय दे रहे सीएम
हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री इससे पहले बिहार में प्रचार करने गए थे और अब पंजाब में प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा से ज्यादा समय पंजाब में दिया जा रहा है, जबकि हरियाणा की स्थिति सबके सामने है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और सरकार किसी मुद्दे पर जवाब नहीं दे पा रही। मुख्यमंत्री को पंजाब से फुर्सत मिले तो हरियाणा पर भी बात करें।

कार्यकर्ता से मिलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त।
राव बोले- कांग्रेस प्रदेश में कर रही ब्लॉक लेवल मीटिंग
कांग्रसे के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में ब्लॉक लेवल पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। इन सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बातचीत की जा रही है। इसका मकसद प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता से मिलना, उनकी बात सुनना और संगठन को मजबूत करने के लिए उनसे राय लेना है।
BJP के कार्यकाल से जनता में नाराजगी
उन्होंने कहा कि BJP सरकार के करीब 12 साल के कार्यकाल को लेकर जनता में नाराजगी है। लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस इसी माहौल को देखते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने भी राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर BJP और RSS पर निशाना साधा।