दरभंगा में गुरुवार(25 जुलाई) को विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा और कानून-व्यवस्था भंग होने के मामले में नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लहेरियासराय थाना कांड संख्या-428/26 में उन्हें नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस का कहन
.
इस बीच घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पहले वीडियो में नाजिया हसन सड़क किनारे लगे बांस को उखाड़कर हाथ में लिए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे का है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

दरभंगा में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान जमकर हंमगामा हुआ था।
पुलिस कार्रवाई की कही थी बात
वहीं, दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाजिया हसन प्रदर्शनकारियों को संबोधित करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह लोगों से अपील करती हैं कि आंदोलन की अनुमति केवल लहेरियासराय टावर चौक तक है। किसी भी स्थिति में लोहिया चौक की ओर नहीं बढ़ना है। वह यह भी कहती सुनाई देती हैं कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो पुलिस कार्रवाई करेगी, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें भी उठानी पड़ेगी। इस वीडियो को उनके पक्ष के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें वह प्रदर्शनकारियों को संयम बरतने की सलाह देती नजर आती हैं।
54 नामजद, 500 अज्ञात पर केस
लहेरियासराय थाना में दर्ज प्राथमिकी में कुल 54 नामजद और करीब 500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। इसके अलावा 91 संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
भाजपा ने गिरफ्तारी की उठाई मांग
मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा जिला मंत्री बालेंदु झा ने डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। इस बार प्रदर्शन के दौरान उनकी भूमिका भी संदिग्ध रही। जिस प्रकार प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों और पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, उसे देखते हुए नाजिया हसन की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए।
एसडीपीओ बोले- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस वायरल वीडियो समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।