September 7, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी: लेटर में लिखा- हार्डकोर आतंकी करेंगे हत्या, बेगूसराय में FIR हुई दर्ज - Begusarai News

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। डाक के माध्यम से एक लेटर आया था। जिसमें लिखा है हार्डकोर आतंकी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे। कपड़ा मंत्री के निजी सचिव (IAS) योगेंद्र सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के

.

जिसमें बताया गया है कि 3 सितंबर को नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए-3 के कमरा नंबर 5605 में साधारण डाक के माध्यम से एक गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ था।

लिफाफे पर गिरिराज सिंह, वस्त्र मंत्री, उद्योग भवन, डॉ. मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली-110011 का पता लिखा हुआ था। लिफाफे में अंग्रेजी में एक ही लाइन टाइप की गई थी You will be killed shortly by hardcore terrorists। धमकी भरे संदेश के नीचे दो मोबाइल नंबर- 9666010152 और 8074731849 लिखे हुए थे।

लेटर और लिफाफे की तस्वीरें…

बस यही लाइन लेटर में लिखा है, नीचे दो नंबर भी दिए हुए हैं।

बस यही लाइन लेटर में लिखा है, नीचे दो नंबर भी दिए हुए हैं।

लिफाफे पर पता और मंत्री का नाम लिखा है।

लिफाफे पर पता और मंत्री का नाम लिखा है।

कर्नाटक के शख्स का मोबाइल नंबर

शुरुआती जांच में इन मोबाइल नंबरों का संबंध कर्नाटक के कोलार जिले के श्रीनिवासपुरा तालुका स्थित ग्राम इम्बाला निवासी नीतीश रेड्डी से है। एसपी कार्यालय को केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव के पत्र की प्रति प्राप्त होने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर FIR दर्ज की गई।

कपड़ा मंत्री के निजी सचिव का लेटर।

कपड़ा मंत्री के निजी सचिव का लेटर।

दोनों मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैक हो रहे

बेगूसराय के नगर थाना प्रभारी (SHO) पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार हिमांशु ने अपने बयान पर मामला दर्ज कराया है। जिसमें स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री की हत्या की साजिश रचना और जान से मारने की धमकी देना एक गंभीर और संज्ञेय अपराध है।

FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 55 (साजिश), 351(3) (जान से मारने की धमकी) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) जोड़ी गई हैं।

बेगूसराय नगर थानाध्यक्ष ने इस हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामले की की जिम्मेवारी महिला उप-निरीक्षक (SI) मनीषा कुमारी को सौंपी है। पुलिस की विशेष टीम साइबर सेल की मदद से पत्र में लिखे दोनों मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन को ट्रैक कर रही है।

मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि एसपी कार्यालय से सूचना मिली थी कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यालय को एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है।

प्राप्त पत्र के आलोक में कर्नाटक के रहने वाले नीतीश रेड्डी और पत्र में दर्ज दो मोबाइल नंबर के धारक सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।