गुरुग्राम में इंजीनियर इशारा मर्डर केस में बॉयफ्रेंड पर FIR: गुस्से में चाकू से किए थे कई ताबड़तोड़ वार; ब्रेस्ट के पास और गले पर गहरे घाव - gurugram News
Hindi News
Local
Haryana
Gurugram
Gurugram Software Engineer Murder Case | Boyfriend Booked For Brutal Killing
गुरुग्राम1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर पड़ा श्रेष्ठ मलिक का शव।
गुरुग्राम के सेक्टर-55 में AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर इशारा अयूब की मौत मर्डर मिस्ट्री बन गई है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि इशारा अयूब को बेहद क्रूरता से मारा गया था। इशारा के शरीर पर 8 से 10 जगहों पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं। आरोपी ने बेरहमी से इशारा की दोनों ब्रेस्ट के ऊपरी साइड और गले पर जानलेवा हमले किए थे। इसके अलावा उसके पेट, पीठ और कान के पास भी चाकू के कई घाव मिले हैं।
डॉक्टरों के पैनल ने खुलासा किया है कि इशारा की मौत गले की मुख्य नस कटने और अत्यधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण हुई। घावों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इसे केवल गुस्से में उठाया गया कदम नहीं, बल्कि सोची-समझी क्रूरता मान रही है।
उस पर ताबड़तोड़ चाकूनुमा तेजधार हथियार से वार किए गए थे। उसके शरीर आठ से दस जगह घाव मिले हैं। खास बात ये है कि गले और ब्रेस्ट के पास बुरी तरह से चाकू गोदने के घाव हैं, तो पेट, कान और बैक साइड में भी चाकू मारने के निशान हैं।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मृतका के बॉयफ्रेंड श्रेष्ठ मलिक के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या की असली वजह तलाशने के लिए दोनों के सहकर्मियों से भी पूछताछ की है।
मामले की जानकारी देते जांच अधिकारी।
सहकर्मियों से पूछताछ कर रही पुलिस
मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम दोनों की कंपनी ‘ओप्टम’ पहुंची। पुलिस ने वहां उनके साथ काम करने वाले सहकर्मियों और अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की। सहकर्मियों से पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कोई तनाव या विवाद चल रहा था।
मोबाइल लॉक से इंवेस्टिगेशन की दिशा नहीं मिली
इस हाई-प्रोफाइल मामले में सबसे बड़ी चुनौती तकनीक स्तर पर आ रही है। इशारा और श्रेष्ठ दोनों के मोबाइल फोन पूरी तरह लॉक हैं। वारदात की रात आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई या क्या मैसेजिंग हुई, यह जानने के लिए इन फोन्स का अनलॉक होना बेहद जरूरी है। दोनों मोबाइलों को डिकोड करने के लिए साइबर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई चौंकाने वाले व्हाट्सएप चैट या कॉल रिकॉर्ड्स सामने आ सकते हैं।
शुक्रवार की रात का रहस्यमयी घटनाक्रम
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इशारा अयूब शुक्रवार को अपना खुद का कमरा छोड़कर बॉयफ्रेंड श्रेष्ठ मलिक के फ्लैट पर आई थी। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि श्रेष्ठ ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सेक्टर-55 थाना पुलिस हर उस पहलू को खंगाल रही है जो इस मिस्ट्री को सुलझा सके।
श्रेष्ठ मलिक इसी पीजी में रहता था।
सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम…
श्रेष्ठ के रूम में किया शिफ्ट: इशारा अयूब शुक्रवार को अपना कमरा छोड़कर सेक्टर-55 में श्रेष्ठ मलिक के फ्लैट पर आई थीं। जानकारी के अनुसार, इशारा अपनी मर्जी से वहां रुकी थीं।
हत्या कर सुसाइड किया: आरोप है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ। विवाद के दौरान श्रेष्ठ मलिक ने कथित तौर पर इशारा पर हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद, श्रेष्ठ मलिक ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।
परिजनों दोनों के शव ले गए: सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और ज्यादा खून बहना मौत का कारण बताया गया। फिलहाल दोनों के परिजन शवों को अपने साथ ले गए।
रेलवे ट्रैक पर श्रेष्ठ मलिक शव।
पुलिस कर रही जांच
जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से इस मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रही है। श्रेष्ठ मलिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, हत्या की मुख्य वजह क्या थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मोबाइल फोन डिकोड होने और फॉरेंसिक साक्ष्यों के मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। यह मर्डर और सुसाइड का मामला है, इसलिए टाइम लग रहा है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षाकर्मियों के बयानों को भी केस डायरी का हिस्सा बना रही है ताकि शुक्रवार से लेकर घटना के दिन तक की कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके।
.
खबरें और भी हैं...
नूंह में बीच सड़क स्टंट करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार: पुलिस ने थार-ट्रैक्टर भी जब्त किए; दोनों वाहनों की पावर आजमा रहे थे
0:41
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में फैक्ट्री से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी, 2 गिरफ्तार: वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, 2 दिन के रिमांड पर भेजे, करनाल के रहने वाले
कॉपी लिंक
शेयर
पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का निधन: मुंबई में 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; हिसार में होगा अंतिम संस्कार
0:38
कॉपी लिंक
शेयर
सिरसा के जोड़कियां में घरों में घुसा बारिश का पानी: बाल्टियों से निकालने में जुटी महिलाएं, मकान गिरने का डर, किसानों को राहत