July 20, 2026

FIFA World Cup 2026: स्पेन की जीत, Messi की हार... अमिताभ बच्चन ने आधी रात लिखा दिल छू लेने वाला ब्लॉग - Haribhoomi

महानायक अमिताभ बच्चन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने लियोनेल मेसी की हार पर अपना दर्द भी बयां किया। आधी रात को अपने ब्लॉग में बिग बी ने क्या लिखा, जानिए...

Amitabh Bachchan reacts on FIFA world cup 2020, Lionel Messi

FIFA WC 2026 में स्पेन की जीत और अर्जेंटीना की हार पर अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया दी।

  • Published: 20 Jul 2026, 06:45 PM IST
  • Last Updated: 20 Jul 2026, 06:46 PM IST

Amitabh Bachchan Blog: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन की जीत हुई। स्पेन ने अर्जेंटिना को 1-0 से हराकार फुटबॉल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी फीफा वर्ल्ड कप के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने बीती रात फीफा का फाइनल मैच देखा और आधी रात को ही अपने ब्लॉग में अनुभव बयां किया।

हालांकि बिग बी को जिस चीज की कमी खली वो थी दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली टीम अर्जेंटीना की हार की। स्पेन की जीत और लियोनेल मेसी की हार पर बिग बी ने अपने ब्लॉग में दिल की बात कही।

'हर चैंपियन को एक दिन यह स्वीकार करना पड़ता है'
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि स्पेन ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन मेसी की हार ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने ब्लॉग में लिखा- "खेल खत्म हो गया... स्पेन चैंपियन बना और मेसी हार गए... भावुक आंसू... दुखद... लेकिन हर चैंपियन के लिए ऐसा दिन आता है... जब आप आगे बढ़ते हैं, तो पाते हैं कि आपसे बेहतर भी कोई है... जो प्यार मिला उसे स्वीकार करें... उस गौरव का आनंद लें..."

Amitabh Bachchan Blog post
Amitabh Bachchan Blog post

1-0 स्कोर से स्पेन ने जीत की दर्ज
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। मुकाबले का एकमात्र गोल अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में किया गया।

पूरे मैच में स्पेन ने बॉल पर अपना दबदबा बनाए रखा और लगातार आक्रामक खेल दिखाया। दूसरी ओर अर्जेंटीना गोल करने का कोई बड़ा मौका नहीं बना सकी।

सुबह तक जागते रहे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने बताया कि वर्ल्ड कप फाइनल देखने और उसके बाद फैंस से मुलाकात करने के कारण उन्हें पूरी रात जागना पड़ा। उन्होंने अपने ब्लॉग के अंत में लिखा कि सुबह के लगभग साढ़े पांच बज चुके हैं और अब वह आराम करने जा रहे हैं।

Lionel Messi, Arjantin taraftarlarının tezahüratıyla duygulanıyor. pic.twitter.com/FkN2VjlUSm

— Messi Anıları (@messianilari) July 19, 2026

'कल्कि 2898 AD' में आए थे आखिरी बार नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में अमिताभ के किरदार और अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी।

अब बिग बी 'कल्कि 2898 AD' की सीक्वल और कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं।