July 15, 2026

FIFA World Cup 2026: स्पेन से सेमीफाइनल हारने के बाद भी खेलेगा फ्रांस, 283 करोड़ रुपये के लिए होगा मुकाबला

FIFA World Cup 2026: स्पेन से सेमीफाइनल हारने के बाद भी खेलेगा फ्रांस, 283 करोड़ रुपये के लिए होगा मुकाबला

फ्रांस खेलेगा एक और मैच (Photo: Lars Baron/Getty Images)

France vs Spain: फ्रांस को सेमीफाइनल मुकाबले में भले ही स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन, उसके लिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. क्या हुआ अगर वो फाइनल जीतने पर मिलने वाली 481 करोड़ रुपये की प्राइज मनी के लिए नहीं खेल सकेगा. मगर 283 करोड़ रुपये जीतना अभी भी उसकी मुट्ठी में है. स्पेन से सेमीफाइनल हारने के साथ ही इस प्राइज मनी के लिए होने वाले मुकाबले में उसका खेलना भी तय हो चुका है. ये मुकाबला 19 जुलाई को मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

283 करोड़ रुपये के लिए होगा मैच, खेलेगा फ्रांस

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में मिली हार के बाद फ्रांस की टीम अब तीसरे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में उतरेगी, जिसमें जीतने वाली टीम को 283 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस मुकाबले में फ्रांस का सामना दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच है.

फ्रांस की टीम वो मुकाबला भी हार गई तो क्या होगा?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए होने वाला मैच जीतने पर तो फ्रांस को 283 करोड़ रुपये मिलेंगे ही. लेकिन, अगर वो ये मुकाबला हारती है तो वो 48 टीमों के बीच हुए वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रहकर फिनिश करेगी. वहीं उसे इनाम के तौर पर 264 करोड़ रुपये मिलेंगे.

तीसरे स्थान के लिए होने वाला मैच जीतना फ्रांस के लिए क्यों जरूरी?

सेमीफाइनल में मिली हार के बाद तीसरे स्थान के लिए होने वाला मैच फ्रांस के लिए जीतना अब अहम हो गया है. उस मुकाबले के साथ फ्रांस की टीम अपने कोच और मैनेजर डिडे डुशांप को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी. डिडे डुशांप के कोचिंग करियर का वो आखिरी मैच होगा. वो वर्ल्ड कप में डिडे डुशांप के कोचिंग करियर का 27वां और आखिरी मैच होगा.

डिडे डुशांप ने एक खिलाड़ी के तौर पर 1998 और कोच के तौर 2018 का फीफा वर्ल्ड कप जीत रखा है. उनकी कोचिंग में फ्रांस ने 184 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 120 जीते हैं.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button