October 13, 2026

Festive Electrical Safety Tips: सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड बन सकते हैं आग की वजह, इन बातों का रखें ध्यान

Festive Electrical Safety Tips: अब फेस्टिवल (festival) सीजन आ चुका है, अभी हिंदुओं का सबसे लोकप्रिय त्योहार नवरात्रि चल रही है और जल्द ही दिवाली का त्योहार (Diwali Electrical Safety) भी आने वाला है, ऐसे में लगभग हर कोई अपने घर को रंग-बिरंगी लाइट, लड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक झूमर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हर जगह बिजली पहुंचाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड या एक्स्ट्रा वायर का इस्तेमाल करते हैं। 

 कई बार लोग अनजाने में एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता से ज्यादा लोड डाल दिया जाता हैं या जल्दबाजी में ध्यान नहीं देते और कटी वायर का इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे कई बार हादसे होने की संभावना रहती हैं, ऐसे में इन चीजों (Festive Electrical Safety Tips) का रखें ध्यान..

यह भी पढ़ें:Bike Challan Rules: बाइक पर तीन सवारी और हेलमेट को लेकर क्या हैं नियम? जानें कितने रुपये का लगेगा जुर्माना

न करें ये गलतियां

1. एक ही एक्सटेंशन बोर्ड (Extension Board Safety Tips) में बहुत ज्यादा डेकोरेटिव लाइटें, या हीटर, माइक्रोवेव जैसे भारी उपकरण (Extension Board Overloading) एक साथ न लगाएं। इससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। 

2. पुरानी या सस्ती लाइटों के कटे-फटे जोड़ों पर टेप लगाना न भूलें। खुले और ढीले तारों में स्पार्किंग से बच्चों या पालतू जानवरों को गंभीर करंट लग सकता है।

3. कभी भी एक्सटेंशन बोर्ड के तारों को कालीन, मैट या दरवाजों के नीचे से न निकालें। इससे गर्मी (Overheating) बढ़ने से आग लग सकती है।

4. बहुत ज्यादा सस्ते, बिना ISI सर्टिफिकेशन (ISI certificate) वाले या कमजोर प्लास्टिक बॉडी वाले एक्सटेंशन बोर्ड न खरीदें। इनमें ओवरलोड कट-ऑफ या सर्ज प्रोटेक्शन नहीं होता है

5. बालकनी या बाहर की तरफ सजावट करते समय एक्सटेंशन बोर्ड और तारों को पानी, ओस या बारिश से दूर रखें। इन्हें हमेशा सूखे स्थान पर ही रखें।

6. रात में सोते समय या घर से बाहर जाते समय सभी एक्सटेंशन बोर्ड और डेकोरेटिव लाइट्स का स्विच बंद करना न भूलें।

7. एक एक्सटेंशन बोर्ड से दूसरे एक्सटेंशन बोर्ड को जोड़कर सर्किट लंबा न करें, यह सर्किट पर अतिरिक्त दबाव डालता है।

ऐसे एक्सटेंशन का करें इस्तेमाल

त्योहारों में घर पर झालर (Short Circuit Prevention Tips) और अन्य सजावट की चीजें लगाते समय सर्ज प्रोटेक्टर और ओवरलोड प्रोटेक्शन (Spike Guard) वाले आईएसआई (ISI) मार्के वाले एक्सटेंशन बोर्ड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बिना फ्यूज या बिना शटर वाले सस्ते और लोकल एक्सटेंशन बोर्ड के इस्तेमाल से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का गंभीर खतरा रहता है।

एक्सटेंशन बोर्ड की लीड (तार) में 100% शुद्ध कॉपर कोर वायर होना चाहिए ताकि वह लगातार जलने वाली लाइट्स की गर्मी को झेल सके। 
  

यह भी पढ़ें:LPG Connection Name Change: गैस कनेक्शन में नाम बदलवाने के लिए करें ये काम? जानिए पूरी प्रोसेस