Festival Season Scam:त्योहारों के समय लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट और दूसरी चीजों की खरीदारी के लिए UPI और ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। इसी का फायदा साइबर ठग उठाने की कोशिश करते हैं। फर्जी ऑफर और डिस्काउंट से लेकर QR Code और कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को ठगा जा सकता है।
फर्जी ऑफर के नाम पर भेजा जा सकता है लिंक
त्योहारों के समय मोबाइल पर आकर्षक ऑफर, भारी डिस्काउंट या कैशबैक के मैसेज आ सकते हैं। इनमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने से फर्जी वेबसाइट खुल सकती है, जहां आपकी निजी या बैंकिंग जानकारी मांगी जा सकती है।
QR Code को लेकर रहें सावधान
एक बात हमेशा याद रखें—पैसे पाने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। अगर कोई व्यक्ति पैसे भेजने के नाम पर आपको QR Code स्कैन करने और UPI PIN डालने को कहता है, तो सावधान हो जाएं।
Fake Customer Care से रहें अलर्ट
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान किसी सामान में दिक्कत आने पर लोग इंटरनेट पर customer care number खोजते हैं। ठग फर्जी customer care बनकर OTP, UPI PIN या बैंक की जानकारी मांग सकते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ऐसी जानकारी शेयर न करें।
Cashback के नाम पर भी हो सकती है ठगी
कैशबैक या रिफंड (REFUND) पाने के नाम पर अगर कोई आपसे UPI PIN, OTP या बैंकिंग पासवर्ड मांगता है, तो सावधान हो जाएं। UPI PIN पैसे भेजने के लिए होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं।
पैसे भेजने से पहले नाम जरूर चेक करें
UPI पेमेंट करते समय सिर्फ रकम देखकर Payन करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले receiver का नाम और amount अच्छी तरह जांच लें। गलत व्यक्ति को भेजा गया पैसा वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।
OTP और UPI PIN किसी को न बताएं
बैंक, UPI ऐप या कोई सरकारी संस्था फोन पर आपसे आपका UPI PIN, OTP, CVVया पासवर्ड नहीं मांगती। अगर कोई ऐसी जानकारी मांगता है तो कॉल तुरंत खत्म कर दें।
ठगी हो जाए तो तुरंत क्या करें?
अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया है तो इंतजार न करें। तुरंत 1930 पर कॉल करें और साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, पैसे को रोकने या ट्रेस करने की संभावना उतनी बेहतर हो सकती है। साथ ही अपने बैंक को भी तुरंत जानकारी दें।
ये भी पढ़ें:भोपाल में 34 देशों से आएंगे 100 विदेशी मेहमान आएंगे, 15 राज्यों के 180 टूर ऑपरेटर्स भी होंगे शामिल, 1100 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव