September 3, 2026

अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी भारतीय वायुसेना, बालाकोट एयरस्ट्राइक में मार गिराया था पाकिस्तान का F16 विमान

Abhinandan Varthaman: भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना छोड़ दी है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.

Abhinandan Varthaman: भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना छोड़ दी है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.

author-image

New Update

Abhinandan Varthaman

अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी भारतीय वायुसेना Photograph: (ANI/File)

Abhinandan Varthaman: बालाकोट एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान को धूल चलाने वाले भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना की नौकरी छोड़ दी है. हालांकि अभी तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने गोवा की रीजनल एयरलाइन Fly91 में पायलट के तौर पर शामिल हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अगस्त में निजी एयरलाइन ज्वाइन की थी. हालांकि, उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है. बता दें कि अभिनंदन वर्धमान साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान का F16 लड़ाकू विमान गिराने के बाद चर्चा में आए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले के जानकारों का कहना है कि वर्धमान ने भारतीय वायुसेना छोड़ दी है. नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने वायुसेना को 31 मार्च को अलविदा कहा था और अब वे Fly91 के साथ जुड़ गए हैं. हालांकि, उन्होंने इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है. इसके साथ ही वायुसेना की ओर से भी इसका कोई एलान नहीं किया गया है.

बालाकोट एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान को चटाई थी धूल

बता दें कि वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने 2019 में हुई बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान को धूल चलाई थी. उन्होंने पाकिस्तान के F16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. एयरस्ट्राइक के दौरान वर्धमान वायुसेना में विंग कमांडर थे और तब उनकी उम्र 35 वर्ष थी. उस दौरान वे मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे.

इस दौरान वर्धमान अपने विमान के मिसाइल की चपेट में आने से बचाने के लिए कुछ ही पल पहले एक F-16 विमान को मार गिराया था. इसके बाद उन्हें अपने मिग-21 बाइसन से इजेक्ट (बाहर निकलना) करना पड़ा था लेकिन वे गलती से दुश्मन के इलाके में पहुंच गए. बता दें कि ये एयरस्ट्राइक 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के जवाब में की गई थी. जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे.

एफ-16 को मार गिराने की घटना ने खींचा था सबका ध्यान

इस एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने की घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. मिलिट्री एविएशन के जानकारों ने इसे एक अहम घटना बताया क्योंकि इसमें पुरानी पीढ़ी के विमान मिग-21 बाइसन का मुकाबला कहीं ज़्यादा आधुनिक F-16 फाइटर जेट से हुआ था. वर्धमान द्वारा पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की घटना को मिलिट्री एविएशन में एक शानदार उपलब्धि के तौर पर सराहा गया.

अपने विमान से इजेक्ट करने के बाद, वर्तमान सीमा पार पाकिस्तान में उतरे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उनके पकड़े जाने और बाद में रिहा होने की घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं. यह 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव की सबसे अहम घटनाओं में से एक बन गई. वर्धमान इस इस दौरान लगभग 60 घंटे तक पाकिस्तान की हिरासत में रहे, लेकिन भारत की ताकत के सामने पाकिस्तान को झुकना पड़ा और उसने 1 मार्च, 2019 को अटारी-वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन वर्धमान को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर की ओछी हरकत, युद्ध संग्रहालय में लगाया अभिनंदन का पुतला

वीर चक्र से सम्मानित किए गए थे अभिनंदन वर्धमान

वर्ष 2021 में अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था. जो युद्ध के मैदान में पराक्रम दिखाने वाले जवानों को दिए जाने वाला तीसरा पुरस्कार है. भारत सरकार ने उन्हें 'कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण' का प्रदर्शन करने के लिए ये सम्मान दिया था.

ये भी पढ़ें: बालाकोट: एयर स्ट्राइक के छह साल बाद भी पाकिस्तान में खौफ, भोर होते ही आतंकी छोड़ देते हैं ठिकाना