Salman Khan-Sanjay Dutt '7 Dogs': सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी जब भी पर्दे पर साथ आती है, फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिलता है. अब दोनों स्टार्स एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार बॉलीवुड की किसी फिल्म में नहीं, बल्कि इंटरनेशनल फिल्म‘7 Dogs’ में दोनों नजर आएंगे. खास बात ये है कि फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त लीड रोल में नहीं, बल्कि स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं, क्या है इस फिल्म की कहानी और इसकी रिलीज से जुड़ी हर जानकारी.
क्या है ‘7 Dogs’?
‘7 Dogs’ सऊदी अरब में बनी एक इंटरनेशनल एक्शन फिल्म है. इसमें अरब सिनेमा के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को आदिल एल अरबी (Adil El Arbi) और बिलाल फलाह (Bilall Fallah) ने डायरेक्ट किया है. दोनों ने 'बैड बॉयज़ फॉर लाइफ', ‘बैड बॉयज़: राइड और डाई’ और मार्वल की ‘मिस.मार्वल’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. यही वजह है कि फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन और हॉलीवुड जैसा स्टाइल देखने को मिलने वाला है.
क्या है फिल्म की कहानी?
अब इस फिल्म की कहानी की बात करे तो ये एक इंटरपोल एजेंट और एक खतरनाक आरोपी के आसपास घूमती है. फिल्म में अहमद एज़ (Ahmed Ezz) इंटरपोल एजेंट खालिद अल-अज़्ज़ज़ी का रोल निभा रहे हैं, जबकि एक्टर करीम अब्देल अज़ीज़ (Karim Abdel Aziz) अपराध की दुनिया से जुड़े घली अबू दाऊद के रोल में नजर आएंगे. दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. खालिद का काम अपराधियों को पकड़ना है, जबकि घली खुद क्राइम की दुनिया का हिस्सा है.
फिल्म में क खतरनाक ड्रग और उससे जुड़े बड़े इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क के बारे में दिखाया जाएगा. ये नेटवर्क पूरे मिडिल ईस्ट के लिए खतरा बन जाता है. इसे रोकने के लिए खालिद को घली की मदद लेनी पड़ती है, जिसके खिलाफ वो पहले से है. यानी दोनों दुश्मन होते हुए भी एक बड़े खतरे से लड़ने के लिए साथ आते हैं.फिल्म में एक्शन, क्राइम, स्पाई मिशन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. कहानी सिर्फ अपराधी को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़े इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश के इर्द-गिर्द भी घूमती है.
ये भी पढ़ें- सलमान खान बार-बार क्यों पहन रहे 'काउबॉय हैट'? सिर्फ फैशन नहीं, इसके पीछे छिपी है खास वजह!
सलमान खान का फिल्म में रोल
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि फिल्म में सलमान खान का रोल क्या होने वाला है. तो बात दें कि, सलमान जौहर नाम का रोल निभा रहे हैं. हालांकि एक्टर का रोल लीड नहीं है, वो स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे.लेकिन बावजूद इसके फिल्म के प्रमोशनल मटेरियल और शुरुआती स्क्रीनिंग में सलमान खान के होने को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. सलमान का फिल्म में एक्शन से जुड़ा हिस्सा खास बताया जा रहा है. यहां तक कि फिल्म के Egypt प्रीमियर के दौरान सलमान खुद मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके पोस्टर और उनके कैमियो को लेकर काफी चर्चा हुई थी. उनकी एक छोटा बार्बर की दुकान वाला सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
संजय दत्त का रोल
वहीं संजय दत्त के रोल की बात करे तो वो फिल्म में रंजीत का किरदार निभा रहे हैं. सलमान खान की तरह वो भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. लेकिन उनका किरदार सलमान खान से अलग क्राइम और अंडरवर्ल्ड की दुनिया से जुड़ा बताया जा रहा है. संजय दत्त के किरदार की खासियत उनका स्क्रीन प्रेजेंस है. फिल्म में उनका लुक और अंदाज उनके पुराने खतरनाक अंडरवर्ल्ड किरदारों की याद दिलाता है. वहीं, भले ही सलमान और संजय दोनों का फिल्म में कैमियो है, लेकिन इसे लेकर भारत में उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.
फिल्म की लीड स्टारकास्ट
बता दें, कि फिल्म में बॉलीवुड के सलमान और संजय दत्त ही नहीं बल्कि कई देशों के कलाकार एक साथ नजर आएंगे. फिल्म में लीड रोल में अहमद एज़ और करीम अब्देल अज़ीज़ हैं. इनके अलावा इटालियन स्टार मोनिका अन्ना मारिया बेलुची (Monica Bellucci) भी फिल्म का हिस्सा हैं. वो जूलिया (Giulia) के किरदार में नजर आएंगी, जो इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट से जुड़ी होंगी. वहीं, फिल्म में जियानकार्लो एस्पोसिटो-रोमन के रोल में और मार्टिन फिट्जगेराल्ड लॉरेंस को बर्ने के किरदार में देखा जाएगा. इसके अलावा नसीर अल-कसाबी, तारा एमड, सैयद रजाब, मैक्स हुआंग और मेनना शलबी भी अहम रोल में नजर आएंगे.
SALMAN KHAN - SANJAY DUTT - MONICA BELLUCCI JOIN EGYPTIAN SUPERSTARS IN INTERNATIONAL ACTION SPECTACLE '7 DOGS' – INDIA RELEASE ON 21 AUG 2026... #SalmanKhan and #SanjayDutt feature in the ambitious international action spectacle #7Dogs, headlined by #Egyptian superstars… pic.twitter.com/FUCZaC4bVy
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2026
ये भी पढ़ें- बड़े भाई सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े क्यों दिखने लगे सोहेल खान? एक्टर ने खुद किया खुलासा
कितने बजट में बनी है ‘7 Dogs’?
‘7 Dogs’ के बजट की बात करें तो ये काफी बड़े स्तर पर बनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे करीब 40 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 330-340 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. इस बड़े बजट की वजह से इसे अरब सिनेमा की महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. बता दें, फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा सऊदी अरब के रियाद स्थित Al-Hosn Big Time Studios में हुआ है. मेकर्स ने फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें बड़े सेट, धमाकेदार एक्शन सीन और कई रियल स्टंट्स का इस्तेमाल किया गया है, ताकि फिल्म का एक्शन ज्यादा दमदार और रियल लगे.
रिलज से पहले बनाया 'Guinness World Record'
वहीं, बता दें कि अभी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई हैं लेकिन इससे पहले ही इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है. दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्सप्रोलजन स्टंट में सिंगल टेक में 405.85 किलोग्राम का हाई एक्सप्रोलजन विस्फोटक हुआ था, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दी गई. इसके अलावा फिल्म ने 'largest film stunt explosion' का रिकॉर्ड भी बनाया. इसकी क्षमता 170.7 tonnes TNT equivalent थी.
सलमान और संजय दत्त की फिल्में
सलमान खान और संजय दत्त की फिल्मों की बात करे तो दोनों को अब तक कई फिल्मों में साथ देखा जा चुका है. दोनों की जोड़ी पहली बार साल 1991 में ‘साजन’ में साथ दिखाई दी थी, जिसके बाद ‘चल मेरे भाई’, ‘ये है जलवा’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय के साथ सलमान की स्पेशल कैमियो, ‘दस’और ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी फिल्मों में दोनों का कनेक्शन देखने को मिला. इसके अलावा ‘जानेमन’ और ‘रेडी’ में भी दोनों कलाकारों को देखा गया था. अब ‘7 Dogs’ में दोनों एक बार फिर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. ये फिल्म भारत में 21 अगस्त को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- गुटखा और पान मसाला का एड क्यों नहीं करते सनी देओल? एक्टर बोलें- 'पैसे के लिए कुछ करने...'