Hanuman Ansh Blockbuster Reason: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन 'हनुमान अंश' की कमाई लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है. फिल्म की रिलीज से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी. फिल्म देखने वाले दर्शकों ने इसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की और धीरे-धीरे ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खिंचने में कामयाब हुई.
वहीं, अब हाल ये है कि हनुमान अंश लगातार कमाई कर रही है. इस बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि 'हनुमान अंश' की चर्चा सोशल मीडिया से निकलकर थिएटर तक पहुंच गई? फिल्म को दर्शकों से इतना अच्छा रिस्पॉन्स कैसे मिला और इसकी कमाई लगातार क्यों बनी हुई है? चलिए जानते हैं.
सोशल मीडिया पर शुरू हुई फिल्म की चर्चा
आज के समय में किसी फिल्म को हिट बनाने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा रोल होता है. लोग फिल्म देखने के बाद तुरंत अपना रिव्यू इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और यूट्यूब पर शेयर करते हैं. वहीं, अगर किसी को फिल्म पसंद आती है तो वो अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी इसे देखने के लिए कहता है और ऐसा ही कुछ 'हनुमान अंश' के साथ हुआ. लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में बात करना शुरू किया. किसी ने कहानी की तारीफ की तो किसी को भावुक सीन पसंद आए. धीरे-धीरे इन पोस्ट और वीडियो की वजह से लोग सिनेमाघरों में पहुंचे.
दर्शकों ने किया फिल्म का प्रमोशन
मालूम हो कि जब भी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो इसके कलाकार और मेकर्स मिलकर प्रमोशन करते हैं. लेकिन हनुमान अंश के साथ ऐसा देखने को नहीं मिला. जब हनुमान अंश रिलीज हुई थी, कई लोगों को तो इसके बारे में पता भी नहीं था. लेकिन जब लोगों ने ये फिल्म देखी तो उन्होंने खुद इसका प्रमोशन किया. कुछ लोगों ने थिएटर से निकलते हुए वीडियो बनाए और फिल्म के बारे में बताया. इस तरह एक दर्शक की बात दूसरे दर्शक तक पहुंचती गई.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection: मात्र 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें कमाई
फिल्म की कहानी से जुड़ रहे लोग
'हनुमान अंश' का विषय भी इसकी कमाई की एक बड़ी वजह है. दरअसल, ये फिल्म नीम करोली बाबा पर बेस्ड है और इसमें भगवान हनुमान और आस्था से जुड़ी कहानी दिखाई गई है और ये ऐसा मुद्दा है जो भारतीय दर्शकों को पहले से ही पसंद आते रहे हैं. जब किसी फिल्म की कहानी लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ती है, तो दर्शक उससे जल्दी जुड़ जाते हैं. फिल्म देखने के बाद लोग सिर्फ कहानी या कलाकारों की बात नहीं करते, बल्कि अपने एक्सीरियंस भी दूसरों के साथ शेयर करते हैं. 'हनुमान अंश' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंच रहे लोग
किसी फिल्म की कमाई को लंबे समय तक बनाए रखने में फैमिली ऑडियंस का बड़ा हाथ होता है. अगर फिल्म बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए, तो ज्यादा लोग इसे देखने पहुंचते हैं और कमाई भी बढ़ सकती है. 'हनुमान अंश' को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी और इसका टॉपिक ऐसा है जिसे परिवार के लोग साथ बैठकर देख सकते हैं. फिल्म देखने के बाद लोग अपने परिवार और दोस्तों को भी इसे देखने की सलाह दे रहे हैं.
बड़े स्टार के बिना भी चल रही फिल्म
वहीं, 'हनुमान अंश' की कमाई एक और सवाल खड़ा करती है. क्या फिल्म चलाने के लिए हमेशा बड़े बॉलीवुड स्टार का होना जरूरी है? इसका जवाब कई सफल फिल्मों ने पहले भी दिया है. अगर कहानी दर्शकों को पसंद आती है और फिल्म उन्हें थिएटर तक लाने में कामयाब होती है तो बड़े स्टार के बिना भी फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है. आज दर्शक फिल्म देखने से पहले सोशल मीडिया पर रिव्यू और लोगों की राय भी देखते हैं. अगर उन्हें वहां लगातार अच्छी बातें सुनने को मिलती हैं तो वो फिल्म देखने का मन बना लेते हैं.
ये भी पढे़ं- हनुमान अंश की प्रोड्यूसर के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड', 21 साल की उम्र में दुनियाभर में हो रही तारीफ
दर्शकों की पसंद बनी फिल्म की ताकत
'हनुमान अंश' की सफलता से एक बात तो साफ है कि आज फिल्म को चलाने में दर्शकों की राय बहुत मायने रखती है. अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है तो वो खुद उसका प्रमोशन करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा धीरे-धीरे दोस्तों और परिवार तक पहुंचती है और फिर लोग थिएटर का रुख करते हैं. अगर थिएटर से निकलने के बाद भी दर्शक फिल्म की तारीफ करते रहें तो उसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर दिखाई देता है.
हनुमान अंश ने 40वें दिनों में कितनी कमाई की?
बता दें, नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन पूरे हो गए है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 40वें दिन 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40) ने 8.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ हो गया है, वहीं इसकी कुल ग्रॉस कमाई 272.90 करोड़ पहुंच गई है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291.40 करोड़ की कमाई कर डाली है.
FAQ
1. 'हनुमान अंश' की सफलता की सबसे बड़ी वजह?
फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और सोशल मीडिया पर लोगों के पॉजिटीव रिस्पॉन्स ने इसकी चर्चा बढ़ाई है.
2. वर्ड-ऑफ-माउथ का मतलब क्या होता है?
जब दर्शक किसी फिल्म की तारीफ करके दूसरे लोगों को उसे देखने की सलाह देते हैं.
3. क्या सोशल मीडिया ने 'हनुमान अंश' की कमाई में मदद की?
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई, जिससे ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंची.
4. क्या 'हनुमान अंश' फैमिली ऑडियंस को पसंद आ रही है?
फिल्म के विषय और इमोशनल कहानी की वजह से इसे परिवार के साथ लोग देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: आखिर बिना हाइप और प्रमोशन के कैसे इतनी कमाई कर रही है ‘हनुमान अंश’? जानें इसके पीछे का कारण