ओटीटी की लोकप्रिय सीरीज 'मिर्जापुर' अब 'मिर्जापुर: द मूवी' के रूप में सिनेमाघरों में आ रही है, जिसमें मुन्ना त्रिपाठी की वापसी और सत्ता संघर्ष मुख्य आकर्षण होगा।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की फेवरेट सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) अब एक फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है। कालीन भैया के साथ मुन्ना त्रिपाठी (Munna Tripathi) फुल ऑन चौकस इंतजाम के साथ भौकाल मचाने के लिए तैयार हैं।
सीरीज जब ओटीटी पर आई थी तो इसने गदर मचा दिया था जिसके बाद से इसे फिल्म में कंवर्ट करने की बात आगे बढ़ी। मिर्जापुर द मूवी में क्या होगा नया, कहां से इसकी कहानी आगे बढ़ेगी और सत्ता की लड़ाई कितनी गहराने वाली है ये सब हम आज आपको बताने वाले हैं।
फैंस के अंदर मुन्ना भैया के लिए दिलचस्पी
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pakaj Tripathi) कलीन भैया और अली फजल (Ali Fazal) गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा उत्सुकता दिव्येंदु (Divyendu Sharma) द्वारा निभाए गए मुन्ना त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया की वापसी को लेकर है।
बताया जा रहा है कि फिल्म की अवधि 3 घंटे 17 मिनट है और इसे सीबीएफसी बोर्ड से इसे ए सर्टिफिकेशन मिला है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं फिल्म से दिव्येंदु का नया लुक रिवील भी रिवील हो गया है जिसमें वो एकदम मुन्ना भैया स्टाइल में मस्त बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके गॉगल्स उनके रौब की पहचान हैं।
दिव्येंदु ने लिए क्या है भौकाल का मतलब?
दैनिक जागरण से बातचीत में दिव्येंदु ने कहा कि असली भौकाल चिल्लाने से नहीं बल्कि नाम से बनता है। कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन निर्माताओं और कलाकारों की बातों से इस बात का संकेत मिला है कि मुख्य कहानी सत्ता पर नियंत्रण को लेकर है। किरदार मिर्जापुर की गद्दी वापस पाने के लिए सत्ता संघर्ष में उलझ जाएंगे; और इस सफर में पुराने दुश्मन फिर से सामने आएंगे, नए खतरे उभरेंगे और हिसाब-किताब खून से चुकाया जाएगा।

तीनों लीड के अलावा, बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल, गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, स्वीटी गुप्ता के रूप में श्रिया पिलगांवकर, बब्बन पंडित के रूप में जितेंद्र कुमार, बब्बन बबुआ के रूप में रवि किशन और कंपाउंडर के रूप में अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।