August 2, 2026

EXCLUSIVE: झारखंड में आयुष्मान में लिस्टेड 36 अस्पतालों के पास FIRE  NOC ही नहीं

Ranchi: झारखंड में चल रहे 36 अस्पतालों के पास फिलहाल FIRE  NOC नहीं है. आयुष्मान के तहत लिस्टेड अस्पतालों के ऑडिट के दौरान इस बात की जानकारी मिली है. इसके बावजूद इन अस्पतालों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा लागू HEM2.0 के तहत अस्पतालों को योजना में लिस्ट करने के निर्धारित शर्तों में से एक है.


केंद्र सरकार ने आयुष्मान के तहत लिस्टेड देश के सभी अस्पतालों को HEM1.0 से HEM2.0 पर माइग्रेट करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही योजना के तहत अस्पतालों को लिस्ट करने के लिए सात महत्वपूर्ण शर्तें निर्धारित की हैं. इन शर्तों के पूरा किये बिना आयुष्मान योजना के तहत ना तो अस्पतालों को लिस्ट नहीं किया जा सकता है. इन शर्तों में अस्पताल का स्वीकृत बिल्डिंग प्लान, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, राज्य प्रदूषण नियंत्र बोर्ड का सर्टिफिकेट, हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, फार्मेसी रजिस्ट्रेशन और रजिस्टर्ड एंबुलेंस का होना शामिल है.

Uploaded Image

HEM2.0 में लिस्ट होने की ये हैं शर्तें


इस बीच योजना के तहत लिस्टेड अस्पतालों के ऑडिट में 36 अस्पतालों के पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (FIRE  NOC) के नहीं होने की जानकारी मिली है. राज्य में अस्पतालों को हर साल फायर सेफ्टिसर्टिफिकेट को रिन्यू कराने का प्रावधान है. ऑडिट के दौरान पूर्वी सिंहभूम के दौरान ऐसे अस्पतालों की संख्या सबसे ज्यादा पायी गयी कि जिनके पास FIRE  NOC नहीं है. 

आंकड़ों के अनुसार, सरायकेला में छह, पश्चिम सिंहभूम में पांच, हजारीबाग में चार, बोकारो में चार और रामगढ़ में दो अस्पलातों के पास FIRE  NOC नहीं है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और लोहरदगा जिले में भी एक-एक अस्पतालों के पास FIRE  NOC नहीं है.


केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत लिस्टेड अस्पतालों को HEM1.0 से HEM2.0 पर माइग्रेट करने का आदेश दिया है. झारखंड में योजना के तहत लिस्टेड 95 प्रतिशत निजी अस्पतालों अब भी HEM1.0 पर ही चल रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में राज्य सरकार को पत्र लिखे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से जिले के सभी उपायुक्तों के पत्र भेजकर योजना में लिस्टेड अस्पतालों को HEM1.0 से HEM2.0 पर 25 जुलाई तक माइग्रेट करने का निर्देश दिया था. लेकिन अब तक अपर मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में अस्पतालों का माइग्रेशन HEM2.0 पर नहीं हो सका है. 

जिला   अस्पताल
बोकारो मुस्कान हॉस्पिटल
बोकारो सेवा सदन
बोकारो शांति हेल्थ केयर
बोकारो कृष्णा नर्सिंग होम
पूर्वी सिंहभूम एएसजी हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम शारदा नेत्रालय
पूर्वी सिंहभूम एपेक्स हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम अपूर्वा इशान हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम केसीसी आई हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम लक्ष्मी नर्सिंग होम
पूर्वी सिंहभूम मेडिसिस्ट इएनटी हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम एनएच डायलिसि सेंटर
पूर्वी सिंहभूम रिलीफ मेडिकियोर
पूर्वी सिंहभूम साईं सेवा सदन
रामगढ़ ललिता नेत्रालय
रामगढ़ दुर्गा नर्सिंग
सरायकेला एमजी आई फाउंडेशन
सरायकेला अल हयात सायफा
सरायकेला लकी सेवा संस्थान
सरायकेला मेडिट्रिना हॉस्पिटल
सरायकेला   नालंदा हेल्थ केयर
सरायकेला नूतन सेवा सदन
पश्चिमी सिंहभूम सूर्या नर्सिंग होम
पश्चिमी सिंहभूम गंगोत्री नर्सिंग
पश्चिमी सिंहभूम ओम नर्सिंग
पश्चिमी सिंहभूम संजीव नेत्रालय
पश्चिमी सिंहभूम सृष्टि अल्ट्रासाउंड
हजारीबाग वंदना नर्सिंग होम
हजारीबाग एचजेडबी फोर्ड हॉस्पिटल
हजारीबाग डॉक्टर विनस आई एंड डेंटल
हजारीबाग न्यू लाइफलाइन नर्सिंग होम
धनबाद पूजा नर्सिंग होम
गिरिडीह आजाद नर्सिंग होम
कोडरमा नयन आई हॉस्पिटल
लोहरदगा जनता हॉस्पिटल

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.