Brij Bhushan Sharan Singh News: बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी चुनावों में किसी भी पार्टी की एकतरफा जीत से इनकार किया है और कहा कि इस बार लड़ाई कठिन होने वाली है.
Written By : महिमा पांडेय | Updated at : 09 Aug 2026 02:39 PM (IST)

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह
Source : एबीपी लाइव
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुट चुके हैं. हर दल अपनी अपनी रणनीति बना रहा है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी की कैसरगंज संसदीय सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2027 के चुनावों को लेकर बड़ा बयान दे डाला है.
पूर्व सांसद ये का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है. एबीपी न्यूज से बात करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी चुनावों में किसी भी पार्टी की एकतरफा जीत से इनकार किया है और कहा कि इस बार लड़ाई कठिन होने वाली है. बृजभूषण के बयान से साफ है कि इस बार बीजेपी के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव आसान नहीं होने वाले हैं.
योगी और अखिलेश को लेकर क्या बोले बृजभूषण ?
ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में बृजभूषण शरण सिंह ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी और कई सवालों के जवाब दिए. जब उनसे पूछा गया कि यूपी के विधानसभा चुनावों में अब 6 महीने बाकी है क्या योगी जी लगाएंगे हैट्रिक या अखिलेश यादव बाजी मार ले जायेंगे इस बार? इसपर बृजभूषण सिंह ने कहा, "इसबार लड़ाई है. कठिन लड़ाई है. किसी के लिए भी एकतरफा चुनाव नहीं होगा."
बीजेपी के नेता होते हुए भी इस तरह के बयान देने के सवाल पर उन्होंने कहा, "तो क्या हम झूठ बोले? देखिए लड़ाई है. अखिलेश की पार्टी को 37 सांसद जब मिला था जब परिस्थिति अलग थी. हर पल परिस्थिति बदलती है. इस बार लड़ाई इसलिए है क्योंकि योगी की सरकार को 10 साल हो गए हैं."
बृजभूषण सिंह ने माना प्रदेश में बढ़ी सत्ताविरोधी लहर?
इसके बाद बृजभूषण सिंह ने पीएम मोदी की लोकप्रियता और 2014 से लेकर 2024 के लोकसभा चुनावों का उदाहरण भी दिया. उन्होंने सत्ता विरोधी लहर की बात पर कहा, "आप देखिए पहले पीएम मोदी के जीत का क्या मार्जिन थी और इस बार क्या थी. कम हुई है. तो कह सकते हैं कि इस बार की लड़ाई कठिन होने वाली है."
दतिया औ बांकीपुर उपचुनावों पर क्या बोले?
इसके अलावा बृजभूषण सिंह ने यह भी माना की मध्य प्रदेश के दतिया और बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार उसकी गलती से मिली है. उन्होंने कहा कि कोई चूक तो है, अहंकार नहीं है. कोई न कोई चूक तो है क्योंकि एक जगह नहीं दो जगह हारे हैं. ये भी पता चल रहा है कि कौन वोट दिए हैं और कौन नहीं. सर्वणों ने वोट नहीं दिया.
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
और पढ़ें

About the author महिमा पांडेय
महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव करीब 7 वर्षों का है. इस दौरान इन्होंने राजनीति समेत अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया है. abp न्यूज़ से पहले इन्होंने राजस्थान पत्रिका और न्यूज बाइट जैसे संस्थान में काम किया है. इनका मानना है कि सटीक तथ्यों, विश्वसनीय स्रोतों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ खबरें जनता तक पहुंचनी चाहिए.
Read More
Published at : 09 Aug 2026 02:38 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola