Mahindra अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को अब एक और नए पावरट्रेन के साथ पेश करने की तैयारी में है. कंपनी 15 अक्टूबर को इसका CNG वर्जन लॉन्च करने वाली है. CNG मॉडल के आने के बाद XUV 3XO में कस्टमर्स को पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और CNG, यानी कुल चार पावरट्रेन का ऑप्शन मिल जाएगा.
इस नए वर्जन के साथ XUV 3XO भारत की उन चुनिंदा कारों में शामिल हो जाएगी, जिनमें पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक, चारों तरह के पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है. इस लिस्ट में पहले से Tata Nexon और Kia Carens Clavis जैसे मॉडल शामिल हैं.
Mahindra XUV 3XO CNG में क्या देखने को मिल सकता है?
Autocar के मुताबिक, Mahindra XUV 3XO के CNG वर्जन में कंपनी 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड MPFi पेट्रोल इंजन का यूज कर सकती है. पेट्रोल पर यही इंजन करीब 112bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, CNG पर चलने वाली गाड़ियों में आमतौर पर पावर और टॉर्क थोड़ा कम हो जाता है, इसलिए XUV 3XO CNG में भी आंकड़े कुछ कम देखने को मिल सकते हैं.
Mahindra XUV 3XO CNG को फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ पेश कर सकती है. हालांकि, इसमें कितने किलो का CNG टैंक मिलेगा, माइलेज और परफॉर्मेंस कितनी होगी और कौन सा गियरबॉक्स दिया जाएगा, इसकी डिटेल्स कंपनी लॉन्च के करीब ही सामने ला सकती है.
ये भी पढ़ें: MG Hector के नए Blackstorm और Snowstorm एडिशन लॉन्च, कीमत 20 लाख रुपये; मिलेंगे ये खास फीचर्स
CNG किट के साथ बूट स्पेस की टेंशन
Mahindra XUV3XO CNG को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके CNG टैंक की प्लेसमेंट को लेकर है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी इसमें सिंगल-सिलेंडर CNG टैंक देगी या Tata Motors की तरह डुअल-सिलेंडर सेटअप अपनाएगी. अगर महिंद्रा सिंगल सिलेंडर का यूज करती है, तो बड़ा सवाल यह रहेगा कि इसे कार के नीचे फिट किया जाएगा या फिर बूट स्पेस में जगह दी जाएगी.
यहां एक और बात ध्यान देने वाली है. XUV3XO का बूट स्पेस पहले से ही अपने सेगमेंट में काफी छोटा है. ऐसे में CNG टैंक लगाने के बाद बूट की जगह और कम हो सकती है. चाहे कंपनी सिंगल टैंक लगाए या डुअल टैंक, सामान रखने की जगह पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है. इसके अलावा, CNG वेरिएंट में स्पेयर व्हील मिलेगा या नहीं, इस पर भी अभी सिचुएशन साफ नहीं है.
ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स का दिवाली धमाका, नेक्सॉन और कर्व समेत इन कारों पर मिल रही ₹1.25 लाख तक की छूट