यूटिलिटी

- 1/6
क्या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने आपकी पेंशन अचानक रोक दी है? तो इसका एक संभावित बड़ा कारण आपके द्वारा जीवन प्रमाण यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा न किया जाना हो सकता है. इसे फिर से शुरू करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, सिर्फ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सब्मिट करना है. इसे आप घर बैठ कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आसानी से कर सकते हैं. (Photo: ITG)

- 2/6
ऑफिसों के चक्कर नहीं, ऐसे करें जमा
EPFO ने अपनी तमाम सर्विस को डिजिटल कर दिया है और गुड न्यूज ये है कि पेंशनर्श को आसानी से घर बैठे ऑनलाइन डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं यानी इस काम के लिए अब ऑफिसों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन फ्री डोरस्टेप सर्विस बुक कर सकते हैं. (Photo: ITG)

- 3/6
EPFO देता रहता है अलर्ट
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से समय-समय पर पेंशनर्स को सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट भी भेजा जाता है, जिसमें उनसे समय पर जीवन प्रमाण जमा करने की अपील की जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर EPFO के एक पोस्ट पर नजर डालें, तो इसमें लिखा है, 'क्या आपको अपना जीवन प्रमाण जमा करना है? अब यह पहले से कहीं ज्यादा आसान है! सिर्फ एक फोन कॉल करके घर बैठे जीवन प्रमाण जमा करने का समय निर्धारित करें और घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया को पूरा करें.'
— EPFO (@officialepfo) July 20, 2026
संगठन द्वारा साझा किए गए एक वीडियो को देखें, तो इसमें ईपीएफओ के क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त आलोक यादव द्वारा बताया जा रहा है है कि हर ईपीएफओ पेंशनर को बिना किसी रुकावट के पेंशन प्राप्त करते रहने के लिए हर साल एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. यह प्रमाणपत्र पेंशनभोगी के जीवित होने का प्रमाण होता है और इसे जमा करने की तारीख से ये एक साल तक वैध माना जाता है. (Photo: ITG)

- 4/6
जांचें कब जमा करना है सर्टिफिकेट
यह जांचने के लिए कि आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी DLC अभी भी वैध है या फिर नहीं, पेंशनर्स EPFO की वेबसाइट पर जाकर पेंशनर पोर्टल पर वैधता की जांच कर सकते हैं. इससे एक फायदा ये होता है कि उन्हें यह जानने में मदद मिलती है कि अगला जीवन प्रमाण पत्र कब जमा करना होगा. (Photo: AI Generated)

- 5/6
घर बैठे ऐसे करें जमा
अगर आपकी पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट जमा न करके के कारण रोकी गई है, तो इस काम को आसानी से घर बैठे कर सकते हैं. EPFO ने साफ किया है कि पेंशनर अपने स्मार्टफोन के जरिए भी ये प्रोसेस पूरा कर सकते हैं.
- UMANG और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें.
- अब उमंग ऐप पर लाइफ सर्टिफिकेट सेक्शन पर क्लिक करें.
- सर्टिफिकेट जेनरेट चुनें, फिर फेस ऑथेंटिकेशन क्लिक करें.
- अब आधार और मोबाइल नंबर डालें, फिर OTP सब्मिट करें.
- PPO नंबर, मंजूरी देने वाली अथॉरिटी का नाम, बैंक डिटेल भरें.
- इसके बाद स्क्रीन पर संबंधित चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
- आधार फेस आरडी ऐप में कैमरे से चेहरे को स्कैन करें.
- अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक जमा होगा. (Photo: ITG)

- 6/6
फ्री डोर स्टेप डिलीवरी
ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के साथ ही EPFO ने डोर स्टेप डिलीवरी की फ्री सर्विस दी हुई है. जो पेंशनर स्वयं ऑनलाइन प्रोसेस पूरा करने में असमर्थ हैं, उनके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ साझेदारी में ये सर्विस शुरू की गई है. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पेंशनर्स को सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से Toll-Free नंबर '0000 202 9000' पर कॉल करना होगा. आईपीपीबी का एक डाक कर्मचारी आपके घर आएगा और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में आपकी मदद करेगा. (Photo: ITG)