August 21, 2026

Entertainment News Live Updates: संदीप रेड्डी वांगा की 'Spirit' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की वजह आई सामने

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

New Update

Entertainment (3)

Entertainment Photograph: (AI Generated)

  • Aug 21, 2026 12:07 IST

    Entertainment News Live Updates: 'द रेवोल्यूशनरीज' का भक्ति एंथम हुआ रिलीज

    अमेजन प्राइम की सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' का शानदार भक्ति एंथम मां दुर्गा रिलीज हो गई है. बता दें ये सीरीज 11 सितंबर से रिलीज की जाएगी.

  • Aug 21, 2026 11:14 IST

    Entertainment News Live Updates: हनी सिंह ने यश की रावण के रोल की जमकर तारीफ की

    इंस्टाग्राम लाइव सेशन पर हनी सिंह ने यश की तारीफ करते हुए कहा-  'यश भाई है बेंगलुरु से हमारे, रावण बने हैं. सच कहूं दोस्तों, मैंने रामायण का टीजर देखा है. मैं श्री राम का बहुत बड़ा भक्त हूं. मेरा रावण से कोई लेना देना नहीं है.  लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं. मेरे कहना है कि रणबीर भाई से ज्यादा अच्छे लगे हैं.'

  • Advertisment

  • Aug 21, 2026 10:30 IST

    Entertainment News Live Updates: 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    टीवी के जाने-माने एक्टर बरुण सोबती की अपकमिंग फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की लंबे समय से चर्चा हो रही है. वहीं, अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ये फिल्म 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.

  • Aug 21, 2026 10:18 IST

    Entertainment News Live Updates: 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की वजह आई सामने

    NTV से बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वंगा ने फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का कारण बताया है. प्रणय रेड्डी वंगा ने कहा कि संदीप ने दीपिका पादुकोण को फिल्म 'स्पिरिट' से इसलिए बाहर किया था क्योंकि वो इसके प्रॉफिट में 10% की हिस्सेदारी चाहती थीं. एक कारण ये भी था कि दीपिका ने फिल्म की डिटेल्स भी लीक की थीं. इसके बाद उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया.

  • Aug 21, 2026 09:22 IST

    Entertainment News Live Updates: सुनीता आहूजा को पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी

    Entertainment News Live Updates: गोविंदा के साथ काम कर चुकीं पूनम पांडे ने उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पर गुस्सा निकाला है और कहा है कि वह एक्टर को गाली न दें. गोविंदा, कोमल को पीठ पीछे लेकर नहीं घूम रहे थे. साथ ही कहा कि वो हमेशा गोविंदा का ही सपोर्ट करेंगी. देखिए वीडियो...

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें