August 18, 2026

Entertainment News Live Updates: मिर्जापुर: द मूवी का नया गाना रिलीज, 'जन नायकन' की OTT रिलीज कंफर्म

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment (1)

Entertainment Photograph: (Entertainment)

  • Aug 18, 2026 17:35 IST

    Entertainment News Live Updates: अमिताभ बच्चन का बड़ा खुलासा, लंबाई के लिए किया जाता था ट्रोल

    Entertainment News Live Updates: 'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि एक नए एक्टर के तौर पर उन्हें सेट पर काफी डांट सुननी पड़ती थी. यहां तक कि उन्हें उनकी लंबाई को लेकर भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था.

  • Aug 18, 2026 16:45 IST

    Entertainment News Live Updates: आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान

    एआर रहमान ने एक्स पर एक पोस्ट कर सलमान खान को थैंक्यू कहा है. दरअसल सलमान खान रहमान द्वारा तैयार किए जा रहे आशा भोसले के ट्रिब्यूट म्यूजिक का हिस्सा बने हैं.

    A heartfelt thank you to dear @BeingSalmanKhan for agreeing to being part of Asha Bhosle ji’s tribute music video. Your affection for Asha ji and your generosity in celebrating her extraordinary legacy make this moment incredibly special. #ComingSoon#AshaForever

    — A.R.Rahman (@arrahman) August 18, 2026
  • Advertisment

  • Aug 18, 2026 15:19 IST

    Entertainment News Live Updates: तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल

    Entertainment News Live Updates: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति और तृषा कृष्णन स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम को लेकर विवादों में आ गए हैं. DMK के मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने कार्यक्रम में एक्ट्रेस को पहली कतार में बैठाने और उनसे सलामी लेने को लेकर सवाल उठाया है.

  • Aug 18, 2026 14:28 IST

    Entertainment News Live Updates: मिर्जापुर: द मूवी का नया गाना रिलीज

    मिर्जापुर: द मूवी का नया गाना 'वारुँ फॉरएवर' रिलीज हो गया है. इस गाने को श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में नए अंदाज में पेश किया गया है. बता दें, ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज की जाएगी.

  • Aug 18, 2026 13:29 IST

    Entertainment News Live Updates: अक्षय ओबेरॉय की ‘लव लॉटरी’ का टीजर आउट

    अक्षय ओबेरॉय की ‘लव लॉटरी’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस क्राइम-सस्पेंस सोशल ड्रामा में अक्षय ओबेराय के साथ हेली दारूवाला लीड रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

  • Aug 18, 2026 12:44 IST

    Entertainment News Live Updates: 'जन नायकन' की OTT रिलीज कन्फर्म

    जी तमिल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक टीजर शेयर करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट पर मुहर लगा दी. कैप्शन में लिखा, ‘थंगमे! थलापति की जन नायकन 21 अगस्त से सिर्फ जी5 पर आप सभी से मिलने आ रही है.’ अब आप इस मूवी घर पर आराम से बैठकर फैमिली के साथ आनंद उठा सकते हैं.

  • Aug 18, 2026 11:59 IST

    Entertainment News Live Updates: अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप

    साउथ स्टार अजित कुमार के बेटे आद्विक ने फुटबॉल के मैदान में शानदार जीत हासिल की है. उनकी टीम ने यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियनशिप अपने नाम की, जिसकी तस्वीरें शालिनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

    अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप, शालिनी ने शेयर की तस्वीरें

  • Aug 18, 2026 10:57 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘द रिवोल्यूशनरीज’ कैरेक्टर प्रोमो आए सामने

    भुवन बाम,रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा,गुरफतेह पीरजादा औरजेसन शाह की अपकमिंग वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' के कैरेक्टर प्रोमो रिलीज हो गए हैं. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ये सीरीज 11 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.

  • Aug 18, 2026 09:56 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘बंटवारा 1947’ की चौथे दिन की कमाई

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन यानी मंडे को महज 2 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 28.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 33.95 करोड़ रुपये ही हो पाया है. 

  • Aug 18, 2026 09:16 IST

    Entertainment News Live Updates: आवारापन 2 ने मंडे को भी मचाया धमाल

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक.  'आवारापन 2' ने 10 हजार 849 शो से 9.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब  91 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस 109.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

  • Aug 18, 2026 08:37 IST

    Entertainment News Live Updates: आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर!

    जियो हॉटस्टार का शो 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह एक बार फिर से साथ में डिस्कशन करते हुए नजर आए. इसी बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं सोच रही हूं कि अकेला बच्चा पालना बड़ा मुश्किल होगा तो ऐसा करते हैं ना कि हम आप शादी कर लेते हैं फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे.'  हालांकि, इस बात के बाद कुछ सेकंड के लिए सन्नाटा पसर जाता है और फिर बाद में दोनों हंस पड़ते हैं.

  • Aug 18, 2026 08:35 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 27.9% रही. वहीं चौथे दिन फिल्म के शोज 4,962 रहे. भारत में अब तक 65.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

  • Aug 18, 2026 08:31 IST

    Entertainment News Live Updates: आलिया भट्ट ने शेयर की वेकेशन की फोटोज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस पति रणबीर और बेटी राहा संग वेकेशन एंजॉय करती दिखीं.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें