September 30, 2026

Entertainment News Live Updates: शाहरुख, अजय और टाइगर ने दिया FDA के नोटिस का जवाब, IT रेड के बाद अस्पताल में भर्ती वाशु भगनानी

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment Live

Entertainment Live Photograph: (News Nation)

  • Sep 30, 2026 12:14 IST

    Entertainment News Live Updates: शाहरुख, अजय और टाइगर ने दिया FDA के नोटिस का जवाब,

    शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के विमल इलायची विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद अब काफी आगे पहुंच गया है. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने पुष्टि की है कि इस कैंपेन को लेकर जारी किए गए शो-कॉज नोटिस के बाद तीनों एक्टर्स की तरफ से जवाब मिल गया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 'उन नोटिस को लेकर तीनों के जवाब आ गए हैं. उनमें से दो ने सुनवाई की मांग की थी. उनकी सुनवाई कल पूरी हो गई और अब हम आगे की प्रक्रिया कर रहे हैं.'

  • Sep 30, 2026 12:11 IST

    Entertainment News Live Updates: 'दृश्यम 3' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं न्यासा देवगन

    'दृश्यम 3' की स्क्रीनिंग में पापा अजय देवगन को सपोर्ट करने उनकी बेटी न्यासा देवगन भी पहुंचीं. इस दौरान वो व्हाइट ड्रेस में नजर आईं. सामने आए वीडियो में न्यासा अपनी गाड़ी में बैठती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने पैपराजी को पोज नहीं दिए और न ही उनसे कोई बातचीत की. 

  • Advertisment

  • Sep 30, 2026 11:32 IST

    Entertainment News Live Updates: 'दृश्यम 3' की स्क्रीनिंग में छाए सेलेब्स

    बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' की 29 सितंबर को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने पति और एक्टर वत्सल सेठ के साथ नजर आईं. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए. 

  • Sep 30, 2026 10:51 IST

    Entertainment News Live Updates: 'द वन' की 5वें दिन की कमाई

    सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 'द वन' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 6 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों (The Vvaan Box Office Collection Day 5)  की नेट कमाई अब 44.85 करोड़ रुपये हो गई है.

  • Sep 30, 2026 10:15 IST

    Entertainment News Live Updates: 'हनुमान अंश' के नेत्रहीन सिंगर का प्रोड्यूसर कराएंगी इलाज

    नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. इस फिल्म के गाने  'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाकर फेमस हुए नेत्रहीन सिंगर जल्द ही दुनिया देख सकेंगे. दरअसल फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील लोधी के इलाज कराने का बीड़ा उठाया है.

  • Sep 30, 2026 09:49 IST

    Entertainment News Live Updates: करीना कपूर और मीरा राजपूत एकसाथ

    मीरा राजपूत जल्द ही करीना कपूर खान के शो 'What Women Want' में नजर आएंगी. शो के सेट से तस्वीरें शेयर करते हुए मीरा ने करीना के लिए खास नोट लिखा, जिस पर एक्ट्रेस ने भी प्यार से जवाब दिया. दोनों को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

    Kareena-Mira Kapoor (1)
    Kareena-Mira Kapoor Photograph: (Kareena-Mira Instagram)
  • Sep 30, 2026 09:11 IST

    Entertainment News Live Updates: अस्पताल में भर्ती वाशु भगनानी

    रकुल प्रीत सिंह के ससुर और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआईI ने उनसे कॉन्टेक्ट किया तो वाशु भगनानी ने "अकेले रहने" की रिक्वेस्ट की. उनके हेल्थ अपडेट का अभी इंतजार किया जा रहा हाल ही में आईटी डिपार्टमेंट ने वाशु भगनानी के ठिकानों पर रेड डाली थी.

  • Sep 30, 2026 08:35 IST

    Entertainment News Live Updates: 'Lock Upp' सीजन 2 का ऐलान

    नेटफ्लिक्स ने पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है. शो में रितेश देशमुख और फराह खान एक बार फिर जेलर की भूमिका में नजर आएंगे.

  • Sep 30, 2026 08:35 IST

    Entertainment News Live Updates: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज

    बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म ‘प्रहार’ का आज यानी 29 सितंबर को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें