|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/16/entertainment-1-2026-04-16-08-29-58.jpg)
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Jul 27, 2026 12:08 IST
Entertainment News Live Updates: 'ऐल्फा' की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट
आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' को 15 अगस्त के आसपास ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी तक रिलीज डेट ऑफिशियल नहीं की गई है.
Jul 27, 2026 12:00 IST
Entertainment News Live Updates: विजय वर्मा ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज
Entertainment News Live Updates: एक्टर विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं. इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Jul 27, 2026 10:17 IST
Entertainment News Live Updates: जन नायकन ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
थलपति विजय की फिल्म जन नायकन ने वीकेंड पर कमाल का परफॉर्म किया है. संडे को इसकी कमाई 32 करोड़ रुपये रही. इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 124.75 करोड़ रुपये हो गई है.
Jul 27, 2026 10:01 IST
Entertainment News Live Updates: 'Indian Idol 16' की विनर बनी ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक
9 महीने के लंबे मुकाबले के बाद ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने Indian Idol Season 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. शानदार सिंगिंग से उन्होंने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया और ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये भी जीते.
Jul 27, 2026 09:29 IST
Entertainment News Live Updates: फिल्म 'द ओडिसी' की टोटल कमाई
Entertainment News Live Updates: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं. इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10 दिनों में 119.65 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है.
Jul 27, 2026 08:24 IST
Entertainment News Live Updates: अली गोनी और जन्नत जुबैर के हाथ लगी 'लाफ्टर शेफ्स 3' की ट्रॉफी
Entertainment News Live Updates: बीती रात 'लाफ्टर शेफ्स 3' का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें हर एक कंटेस्टेंट ने अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश की. लेकिन इस सीजन में ट्रॉफी गोनी और जन्नत जुबैर के हाथ लगी. 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अली गोनी (Aly Goni) और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) की जीत से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है. हर कोई उन्हें ढेर सारी बधाइयां देते और उनपर प्यार लुटाते नजर आ रहा है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/27/aly-jannat-2026-07-27-08-24-46.jpg)
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें