October 3, 2026

Entertainment News Live Updates: परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज, करण जौहर को पसंद आई 'दृश्यम 3'

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment (1)

Entertainment Photograph: (Entertainment)

  • Oct 03, 2026 12:09 IST

    Entertainment News Live Updates: परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज

    नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'शक' के बाद परिणीति चोपड़ा इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म लाइव रिपोर्टिंग में नजर आएंगी. जो नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें परिणीति एक जर्नलिस्ट के तौर पर रैत की अवैध माइनिंग का पर्दा फाश करने का बीड़ा उठाती है.

  • Oct 03, 2026 12:06 IST

    Entertainment News Live Updates: करण जौहर को पसंद आई 'दृश्यम 3'

    अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी फिल्म का रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने अजय देवगन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग की जमकर तारीफ की.

    मजेदार और लाजवाब...', अजय देवगन-जयदीप अहलावत की एक्टिंग के मुरीद हुए करण जौहर, किया 'दृश्यम 3' का रिव्यू

  • Advertisment

  • Oct 03, 2026 10:33 IST

    Entertainment News Live Updates: धनुष-ममूटी की 'ओम चैप्टर 1' की नई रिलीज डेट अनाउंस

    धनुष और ममूटी की 'ओम चैप्टर 1' की नई रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. पहले ये 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब अब 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस घोषणा के साथ, टीम ने धनुष और ममूटी वाला एक नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें नई रिलीज डेट को कंफर्म किया गया है.

    — Wunderbar Films (@wunderbarfilms) October 2, 2026
  • Oct 03, 2026 08:49 IST

    Entertainment News Live Updates: जावेद अख्तर ने की महावीर चक्र देने की मांग

    भारतीय सिनेमा के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई के फ्लाइट में कथित घटना में भारतीय पायलट स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की है और एक्स पर पोस्ट कर कैप्टन का हौसला बढ़ाया है. इतना ही नहीं उन्होंने मच्छार को महावीर चक्र जैसा सम्मान देने की बात कही है. 

  • Oct 03, 2026 08:47 IST

    Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने पायलट स्मित मच्छार को किया सलाम 

    सलमान खान ने  X पर कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की सराहना करते हुए एक पोस्ट किया. सलमान ने लिखा कि कमाल कर दिया पॉयलट जी, हर सब आपको सलाम करते हैं. आपके साथ उड़ान भरने में मजा आएगा.. शाबाश भाई.. कैप्टन. कैप्टन स्मित मछार के लिए सलमान की ये पोस्ट हर जगह वायरल हो रही है. 

    Kamaal kar diya pilot ji, hum sab aap ko salute karte hain will be a pleasure to fly with u.. Well done bro.. Capt #SmitMachchhar

    — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 2, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें