July 16, 2026

Entertainment News Live Updates: प्रभास की फिल्म फौजी का पोस्टर आउट, रिलीज डेट भी आई सामने

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment (1)

Entertainment Photograph: (Entertainment)

  • Jul 16, 2026 18:07 IST

    Entertainment News Live Updates: सोहेल खान के साथ बचपन में हुआ यौन शोषण, एक्टर का अलायंस शो में छलका दर्द

    Entertainment News Live Updates: सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान इस समय रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं. उन्होंने शो में बड़ा ही दर्दभरा खुलासा किया कि बचपन में उनका यौन शोषण किया गया. जिसके बारे में उन्होंने कई सालों तक किसी को नहीं बताया था.

  • Jul 16, 2026 16:56 IST

    Entertainment News Live Updates: रिलीज से एक दिन पहले ओडिशा हाईकोर्ट ने फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' पर लगाई रोक

    Entertainment News Live Updates:ओडिशा हाई कोर्ट ने फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज पर रोक लगा दी है. यह फिल्म कल यानी 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. फिलहाल फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है.

  • Advertisment

  • Jul 16, 2026 15:51 IST

    Entertainment News Live Updates: श्वेता तिवारी ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट

    श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सोनम वांगचुक एक सच्चे मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं. ये लड़ाई बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़ी है. मुझे लगता है कि सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए और उनकी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए.'

  • Jul 16, 2026 15:14 IST

    Entertainment News Live Updates: आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कनेतकर का हुआ तलाक

    मराठी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी आदिनाथ कोठारे (और उर्मिला कनेतकर  ने हाल ही में एक-दूसरे से तलाक लेने की बड़ी घोषणा कर दी है. काफी सोच-विचार करने के बाद एक्स-कपल ने कहा कि वो आपसी सहमति के साथ एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं.

  • Jul 16, 2026 14:01 IST

    Entertainment News Live Updates: प्रभाष की फौजी फिल्म का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

    Entertainment News Live Updates: प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' का दमदार पोस्टर आज रिलीज किया गया है. इस नए पोस्टर के साथ प्रभास का दमदार लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

  • Jul 16, 2026 12:56 IST

    Entertainment News Live Updates: माहिरा शर्मा के पोस्ट से मची हलचल

    बिग बॉस 13 फेम और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने हाल ही में पोस्ट किया जिसमें  सिर्फ 'माफ करना" लिखा  और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया. जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई. पोस्ट सामने आते ही यूजर्स अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. हालांकि, अभी तक माहिरा शर्मा ने इस पोस्ट के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है. पढ़ें पूरी खबर-

  • Jul 16, 2026 12:08 IST

    Entertainment News Live Updates: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में विशाल ददलानी

    म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा- 'मैं उनसे विनती करता हूं कि आप अनशन तोड़ दें. मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि उनकी बात सुन लें. ये बात है हमारे देश के छात्रों, उनके भविष्य की और हमारे देश के भविष्य की. मैं सरकार से कहूंगा कि लोगों की आवाज सुनें.'

  • Jul 16, 2026 10:57 IST

    Entertainment News Live Updates: The Batman Part II फिर हुई पोस्टपोन

    फिल्म द बैटमैन पार्ट 2 की रिलीज डेट फिर बदल गई है. पहले रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होने वाली थी, अब मूवी द बैटमैन पार्ट 2 अब 18 फरवरी 2028 को रिलीज होने वाली है. इसकी जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है.

  • Jul 16, 2026 10:03 IST

    Entertainment News Live Updates: ऐल्फा ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 60 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ अल्फा की 13 दिनों की कुल कमाई अब 55.80 करोड़ रुपये हो गई है. पढ़ें पूरी खबर-

  • Jul 16, 2026 08:55 IST

    Entertainment News Live Updates: 'धमाल 4' का छठे दिन का कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 6.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म का भारत में कुल नेट कमाई अब 89.75 करोड़ रुपये हो गई है. पढ़ें पूरी खबर-

  • Jul 16, 2026 08:10 IST

    Entertainment News Live Updates: अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक आउट

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवानियत  का फर्स्ट लुक आउट  हो गया है. साथ ही इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

  • Jul 16, 2026 08:09 IST

    Entertainment News Live Updates: सर्जरी के बाद घर लौटे पवन कल्याण

    एक्टर पवन कल्याण की हेल्थ को लेकर आया नया अपडेट है. पवन कल्याण को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, दरअसल उनके कंधे की सर्जरी हुई थी.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें