Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/16/entertainment-1-2026-04-16-08-29-58.jpg)
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Sep 15, 2026 11:45 IST
Entertainment News Live Updates: सामंथा की हुई गोद भराई की रस्म
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी गोद भराई की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Sep 15, 2026 10:16 IST
Entertainment News Live Updates: हनुमान अंश 39वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 39वें दिन यानी 8.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल नेट कमाई अब 222.88 करोड़ हो गई है.
Sep 15, 2026 09:17 IST
Entertainment News Live Updates: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अक्षय-सैफ की 'हैवान'
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े स्टार्स के होने के बावजूद ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 0.70 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. इसकी कुल नेट कमाई अब 8.05 करोड़ रुपये हुई है.
Sep 15, 2026 08:33 IST
Entertainment News Live Updates: एमी अवॉर्ड 2026 का हुआ ऐलान
एमी अवार्ड्स 2026 के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा हो चुकी है. लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में चल रहे इस समारोह की मेजबानी की कमान मारिस्का हार्गिटे ने संभाली है. इस साल ड्रामा, कॉमेडी और लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में कई नए चेहरों और शो ने बाजी मारी है.
Sep 15, 2026 08:32 IST
Entertainment News Live Updates: अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचा बॉलीवुड
करीना कपूर-सैफ अली खान अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल हुए. इनके अलावा सलमान खान, कैटरीना-विक्की, कियारा-सिद्धार्थ, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, आलिया-रणबीर, रणवीर सिंह से लेकर कई सेलेब्स बप्पा का आशिर्वाद लेने एंटीलिया पहुंचे.
Advertisment