September 15, 2026

Engineers Day 2026: AI के दौर में इंजीनियरिंग? 10 साल बाद कौन-सी स्किल होगी सबसे जरूरी

14

सिर्फ सर्टिफिकेट के भरोसे इंजीनियरिंग करियर मुश्किल

Image Credit :

Getty

सिर्फ सर्टिफिकेट के भरोसे इंजीनियरिंग करियर मुश्किल

इंजीनियरिंग की पढ़ाई चुनने वाले छात्रों के सामने आज सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि कौन-सी ब्रांच में नौकरी मिलेगी, बल्कि यह है कि AI के तेजी से बदलते दौर में कौन-सी क्षमता लंबे समय तक काम आएगी। अब सिर्फ डिग्री, कुछ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और सर्टिफिकेट के भरोसे करियर बनाना मुश्किल होता जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24

AI को समझना जरूरी, लेकिन सिर्फ AI सीखना काफी नहीं

Image Credit :

Getty

AI को समझना जरूरी, लेकिन सिर्फ AI सीखना काफी नहीं

विश्व आर्थिक मंच (WEF) की Future of Jobs Report 2025 के मुताबिक 2030 तक तकनीकी बदलावों के चलते दुनियाभर में नौकरियों और उनके लिए जरूरी स्किल्स में बड़ा बदलाव आएगा। रिपोर्ट में AI और मशीन लर्निंग विशेषज्ञों, बिग डेटा विशेषज्ञों और फिनटेक इंजीनियरों जैसी भूमिकाओं को तेजी से बढ़ने वाली नौकरियों में रखा गया है। साथ ही लगातार नई स्किल सीखने की जरूरत पर जोर दिया गया है। इसका सीधा मतलब इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है कि AI से डरने के बजाय उसे काम का औजार बनाना सीखिए। लेकिन इसके साथ अपनी कोर इंजीनियरिंग की समझ मजबूत रखना भी उतना ही जरूरी है।

34

इंजीनियर्स के लिए अगले 10 साल में सबसे काम की होंगी ये 5 स्किल्स

Image Credit :

Getty

इंजीनियर्स के लिए अगले 10 साल में सबसे काम की होंगी ये 5 स्किल्स

1. प्रॉब्लम सॉल्विंग: AI जवाब दे सकता है, लेकिन सही समस्या पहचानना और उसके व्यावहारिक समाधान का फैसला करना अभी भी बेहद अहम है।

2. एआई लिटरेसी: हर इंजीनियर को AI मॉडल बनाना जरूरी नहीं, लेकिन AI टूल्स की क्षमता, सीमाएं और सही इस्तेमाल समझना जरूरी होता जा रहा है।

3. डोमिन नॉलेज: केवल कोड लिखने के बजाय यह समझना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा कि तकनीक का इस्तेमाल असल उद्योग में कैसे किया जाए। भारत में टेक हब्स में भी भर्ती का फोकस अब सिर्फ coding से आगे बढ़कर डोमिन एक्सपर्टीज और प्रोडक्ट स्किल्स की ओर जा रहा है।

4. डाटा स्किल्स: डेटा पढ़ना, उसका विश्लेषण करना और उससे सही निष्कर्ष निकालना लगभग हर इंजीनियरिंग क्षेत्र में उपयोगी होगा।

5. कम्युनिकेशन और टीमवर्क: इंजीनियर को अब सिर्फ मशीन या सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि दूसरे विभागों और लोगों के साथ मिलकर काम करना होता है।

44

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए करियर सक्सेस फॉर्मूला

Image Credit :

Getty

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए करियर सक्सेस फॉर्मूला

B.Tech के चार साल में सिर्फ परीक्षा और डिग्री पर ध्यान देने के बजाय हर साल कम से कम एक वास्तविक प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और अपनी ब्रांच से जुड़ी प्रैक्टिकल स्किल डेवलप करें। AI से कोड लिखवाने के बजाय यह समझें कि कोड काम कैसे करता है और उसमें गलती होने पर उसे ठीक कैसे किया जाए।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।