July 19, 2026

ENG vs IND 3rd ODI Aaj Ka Toss Live: आज का टॉस कौन जीता, लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा वनडे

क्रिकेट

  • Authored by: उमेश कुमार
  • Updated Jul 19, 2026, 03:05 PM IST

IND vs ENG 2nd ODI 2026 Toss LIVE, England vs India Timing Today Match (भारत और इंग्लैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 जुलाई, 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच आज 19 जुलाई को तीन मैच की सीरीज का आखिरी वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज के मैच का टॉस किसने जीता और क्या फैसला किया।

Image

आज का टॉस कौन जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से जीत के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की शुरुआत बढ़त बना ली थी, लेकिन कार्डिफ में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करा ली। ऐसे में शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।

वहीं, हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी। जैसा टी20 सीरीज जीती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला? इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच (IND vs ENG 3rd ODI Match Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स में भारतीय समयानुसार, शाम 3:30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच का टॉस (IND vs ENG 3rd ODI Match Toss Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।

कौन जीता भारत और इंग्लैंड के बीच आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ENG 2nd ODI Match Toss)

तीसरे वनडे मैच का टॉस इंग्लैंड ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने तीन बदलाव किए हैं। केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

ऐसी है दोनों टीमें:

भारतीय क्रिकेट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

Umesh Kumar

उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article