एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़ऑटोहर महीने कितनी EMI पर मिल जाएगा TVS Jupiter? यहां जानिए हिसाब
TVS Jupiter 110 की कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. मौजूदा लाइनअप में बेस Jupiter Drum की कीमत करीब 74,125 रुपये से शुरू होती है. आइए सारी डिटेल्स जान लेते हैं.
Written By : क़मरजहां | Updated at : 29 Aug 2026 03:58 PM (IST)

स्कूटर का फाइनेंस प्लान
Source : TVS Jupiter
अगर आप रोजाना ऑफिस, बाजार या परिवार के साथ आने-जाने के लिए एक ऐसा स्कूटर खरीदना चाहते हैं, जो चलाने में आसान हो, अच्छा माइलेज दे और फीचर्स भी पर्याप्त मिलें तो TVS Jupiter 110 एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह स्कूटर लंबे समय से भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाए हुए है और फैमिली यूज के लिए काफी पॉपुलर है. अगर आप इस स्कूटर को फुल पेमेंट न देकर EMI पर खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके फाइनेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं.
TVS Jupiter 110 की कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. मौजूदा लाइनअप में बेस Jupiter Drum की कीमत करीब 74,125 रुपये से शुरू होती है, यहां ध्यान रखना जरूरी है कि एक्स-शोरूम कीमत में रोड टैक्स, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन जैसे खर्च शामिल नहीं होते. इसलिए स्कूटर की ऑन-रोड कीमत आपके शहर में एक्स-शोरूम कीमत से ज्यादा होगी.
डाउन पेमेंट और EMI का क्या होगा?
- Jupiter 110 को फाइनेंस पर खरीदने पर ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार डाउन पेमेंट तय कर सकता है. डाउन पेमेंट जितनी ज्यादा होगी, लोन की रकम उतनी ही कम होगी और आमतौर पर मंथली EMI भी कम हो जाएगी. डाउन पेमेंट कोई एक तय रकम नहीं है, बल्कि यह स्कूटर की ऑन-रोड कीमत और संबंधित बैंक या फाइनेंस कंपनी की शर्तों पर निर्भर करता है.

- EMI कैलकुलेटर के हिसाब से Jupiter के बेस वेरिएंट के लिए 36 महीने के लोन पीरियड पर 9.7 फीसदी ब्याज दर के उदाहरण में EMI करीब 2,474 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. हालांकि, रियल EMI आपके डाउन पेमेंट, ब्याज दर, लोन टाइम और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है.
- TVS Jupiter 110 में 113.3cc का इंजन दिया गया है. इसमें कंपनी की iGO Assist तकनीक मिलती है, जो जरूरत के समय बेहतर पिकअप देने के साथ माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करती है. कंपनी के अनुसार iGO Assist से माइलेज में करीब 10 फीसदी तक सुधार का दावा किया गया है.
- शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए यह इंजन बेहतर प्रदर्शन देता है. स्कूटर को खासतौर पर फैमिली और डेली कम्यूटिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, इसलिए इसका फोकस बहुत ज्यादा स्पोर्टी परफॉर्मेंस की बजाय आरामदायक और आसान राइडिंग पर है.
फीचर्स में क्या खास है?
- Jupiter 110 में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाते हैं. इसमें LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और SmartXonnect जैसे फीचर्स मिलते हैं. SmartXonnect के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं.
- इसके अलावा स्कूटर में फ्रंट-माउंटेड फ्यूल फिलर दिया गया है, जिससे सीट उठाए बिना ही पेट्रोल भरा जा सकता है. इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है, जिससे सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करना आसान हो जाता है.

- फैमिली स्कूटर खरीदने वालों के लिए स्टोरेज भी काफी जरूरी होता है. Jupiter 110 में करीब 30 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है. कंपनी के हिसाब से इसमें डबल हेलमेट रखने की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा लंबी सीट दी गई है, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को ज्यादा आराम मिल सकता है.
नया डुअल-टोन वेरिएंट भी आया
- TVS ने Jupiter 110 को और आकर्षक बनाने के लिए नया Dual Tone Spectral Range वेरिएंट भी लॉन्च किया है. इसमें नए डुअल-टोन कलर और कुछ नए लाइटिंग फीचर्स जोड़े गए हैं. इस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपये है. कंपनी ने इसमें कम्फर्ट और स्टाइल से जुड़े अपडेट भी किए हैं.
- Jupiter 110 की सबसे बड़ी खासियत इसका बैलेंस है. इसमें बहुत ज्यादा जटिल फीचर्स के बजाय ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजाना के इस्तेमाल में काम आते हैं. अच्छा स्टोरेज, लंबी सीट, फ्रंट फ्यूल फिलिंग, USB चार्जिंग, डिजिटल कंसोल और iGO Assist जैसी सुविधाएं इसे फैमिली यूज के लिए उपयोगी बनाती हैं.
यह भी पढ़ें:-
Dashboard पर भगवान की मूर्ति लगाई है? पहले जान लें ये नियम

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है.
Read More
Published at : 29 Aug 2026 03:58 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




