Electric Truck: मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने पश्चिम बंगाल में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल नेटवर्क का विस्तार किया है। हावड़ा में पहली e-SCV (इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल) डीलरशिप शुरू की गई।
मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने हावड़ा में खुलो पहली e-SCV डीलरशिप
- Published: 18 Jul 2026, 06:25 PM IST
- Last Updated: 18 Jul 2026, 06:25 PM IST
Electric Truck: मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए हावड़ा (कोलकाता) में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (e-SCV) डीलरशिप शुरू की है। कंपनी ने यह डीलरशिप नेक्स्ट ड्राइव मोबिलिटी के साथ साझेदारी में खोली है। इसके साथ ही कंपनी ने तेजी से बढ़ रहे लास्ट-माइल डिलीवरी बाजार को ध्यान में रखते हुए अपने EVIATOR e-SCV को भी इस क्षेत्र में पेश किया है। मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक का दावा है कि देशभर में उसकी EVIATOR फ्लीट अब 1,000 यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है।
बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की वन-स्टॉप सुविधा
नई डीलरशिप का उद्घाटन Montra Electric के e-SCV बिजनेस के CEO साजू नायर और Next Drive Mobility के डीलर प्रिंसिपल सौरभ खेतान, देवांश अग्रवाल और सुदर्शन सरदा ने किया।
यह डीलरशिप ग्राहकों को वाहन बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की एक ही जगह पर सुविधा उपलब्ध कराएगी। कंपनी के अनुसार, इससे स्थानीय लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर्स को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलेगा और वाहनों का अपटाइम भी बढ़ेगा।
EVIATOR ने बनाई मजबूत पहचान
Montra Electric के मुताबिक, EVIATOR 350L को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के महज 12 महीनों के भीतर इस मॉडल ने 3.5 टन e-SCV सेगमेंट में FY25 के दौरान 30 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल की। कंपनी अब इसी सफलता और ऑपरेटिंग अनुभव के आधार पर पश्चिम बंगाल में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।
कंपनी ने क्या कहा?
Montra Electric के e-SCV बिजनेस के CEO साजू नायर ने कहा कि कोलकाता में पहली डीलरशिप की शुरुआत कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि EVIATOR फ्लीट का 1,000 यूनिट का आंकड़ा पार करना ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है। उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल में अभी भी कमर्शियल वाहनों में डीजल का उपयोग अधिक है, लेकिन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए यहां बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। नई डीलरशिप इस बदलाव को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।
वहीं, Next Drive Mobility के डीलर प्रिंसिपल सौरभ खेतान ने कहा कि कोलकाता और हावड़ा में छोटे इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की मांग राज्य के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक है। उन्होंने विश्वास जताया कि Montra Electric के साथ यह साझेदारी ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप अनुभव देने के साथ-साथ क्षेत्र में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देगी।
EVIATOR e-SCV की प्रमुख खूबियां
Montra Electric की EVIATOR रेंज में E350 (32kWh), E350L (40kWh) और E350L+ (50kWh) मॉडल शामिल हैं।
अधिकतम 1.7 टन पेलोड क्षमता
10.3 फीट लंबा लोडिंग डेक
लिक्विड-कूल्ड LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी
एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर से अधिक की दावा की गई रेंज
CCS2 DC फास्ट चार्जिंग से लगभग 60 मिनट में 80% तक चार्ज
बैटरी और वाहन पर 7 साल तक की वारंटी
AMC (Annual Maintenance Contract) का विकल्प
लगभग ₹2.35 प्रति किलोमीटर की अनुमानित रनिंग कॉस्ट
आगे की योजना
Montra Electric का कहना है कि हावड़ा में नई डीलरशिप की शुरुआत उसके राष्ट्रीय e-SCV नेटवर्क विस्तार की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का लक्ष्य स्मार्ट, भरोसेमंद और जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के जरिए देश में लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स को और मजबूत बनाना है।
(मंजू कुमारी)