Electric SUV: शाओमी के सब-ब्रांड की पहली प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी SkyNomad N90 में दमदार बॉक्सी डिजाइन, लग्जरी केबिन, रेंज-एक्सटेंडर पावरट्रेन और 421hp की पावर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
शाओमी SkyNomad N90 से उठा पर्दा
- Published: 14 Jul 2026, 07:22 PM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 07:22 PM IST
Electric SUV: शाओमी ने अपने नए ऑटोमोबाइल सब-ब्रांड SkyNomad के तहत पहली SUV SkyNomad N90 से पर्दा उठा दिया है। जहां कंपनी की SU7 सेडान और YU7 SUV को ड्राइवर-केंद्रित अनुभव के साथ तैयार किया गया था, वहीं नई N90 एक बड़ी, प्रीमियम और फैमिली-ओरिएंटेड 7-सीटर SUV है। इसमें रेंज-एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी, शानदार केबिन और दमदार पावरट्रेन का संयोजन देखने को मिलता है।
बॉक्सी डिजाइन के साथ दमदार रोड प्रेजेंस
SkyNomad N90 का डिजाइन Xiaomi की मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों से बिल्कुल अलग है। इसमें चौकोर (Boxy) और सीधा डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक मजबूत और प्रीमियम SUV का लुक देता है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) के अनुसार, N90 Max वेरिएंट के प्रमुख डायमेंशन इस प्रकार हैं।
लंबाई: 5,285mm
चौड़ाई: 1,998mm
ऊंचाई: 1,825mm
व्हीलबेस: 3,080mm
कर्ब वेट: 2.8 टन
प्रीमियम इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
हालांकि Xiaomi ने अभी तक केबिन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उपलब्ध तस्वीरों और शुरुआती जानकारी के अनुसार इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहद कम फिजिकल बटन और आधुनिक मिनिमलिस्ट डिजाइन देखने को मिलेगा।
SUV में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:
टैन फिनिश प्रीमियम इंटीरियर
दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन
डुअल-पैनोरमिक सनरूफ
7-सीटर लेआउट
दूसरी पंक्ति में इलेक्ट्रिक रिक्लाइनिंग कैप्टन सीट्स
ऑटोमन (Leg Support) के साथ बेहतर आराम
रेंज-एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी के साथ नई आर्किटेक्चर
SkyNomad N90 को Xiaomi के नए Kunlun Architecture पर विकसित किया गया है। यह कंपनी की पहली रेंज-एक्सटेंडर (Range Extender) इलेक्ट्रिक SUV है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 76kWh NMC बैटरी पैक का संयोजन दिया गया है।
421hp की पावर और 370km इलेक्ट्रिक रेंज
SkyNomad N90 का पावरट्रेन कुल 421hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 190km/h है।
बैटरी से जुड़ी प्रमुख बातें:
76kWh NMC बैटरी पैक
केवल इलेक्ट्रिक मोड में 370 किमी तक की रेंज
बैटरी खत्म होने के बाद 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन रेंज-एक्सटेंडर के रूप में काम करता है।
कंपनी के दावे के अनुसार इंजन 15.9kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
नई SkyNomad N90 के साथ Xiaomi अब सिर्फ स्पोर्टी EV ही नहीं, बल्कि प्रीमियम फैमिली SUV सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही है।
(मंजू कुमारी)