August 4, 2026

बारिश में Earbuds भीग जाएं तो क्या करें और क्या न करें? एक गलती से हमेशा के लिए हो सकते हैं खराब! - wet earbuds in rain how to save them what not to do

बारिश में ईयरबड्स भीगने पर उन्हें तुरंत सुखाने के सही तरीके और गलतियों से बचने के उपाय जानें। ...और पढ़ें

बारिश में Earbuds भीग जाएं तो क्या करें और क्या न करें? एक गलती से हमेशा के लिए हो सकते हैं खराब!

बारिश में Earbuds भीग जाएं तो क्या करें और क्या न करें? एक गलती से हमेशा के लिए हो सकते हैं खराब!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मानसून के मौसम में स्मार्टफोन के साथ-साथ वायरलेस ईयरबड्स के भी भीगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ लोग तो बारिश में चलते वक्त या जिम से लौटते वक्त भीगे हुए ईयरबड्स का ही यूज करते रहते हैं, जिससे उनके स्पीकर, माइक्रोफोन और चार्जिंग पोर्ट को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं, अगर आपके ईयरबड्स भी गलती से बारिश में भीग गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही तरीके अपनाकर कई बार उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

ईयरबड्स भीग जाएं तो सबसे पहले क्या करें?

अगर ईयरबड्स बारिश में भीग जाएं तो उन्हें तुरंत कान से निकाल लें और किसी सूखे व मुलायम माइक्रोफाइबर क्लॉथ से हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद उन्हें अच्छी हवा वाली जगह पर कुछ घंटों के लिए रख दें। साथ ही अगर बड्स का चार्जिंग केस भी गीला हुआ है, तो उसे भी अच्छी तरह साफ करके सूखने के लिए छोड़ दें ताकि अंदर की नमी निकल जाए।

ईयरबड्स भीग जाएं तो ये गलतियां बिल्कुल न करें

भीगे हुए ईयरबड्स को तुरंत चार्जिंग केस में न रखें। इससे चार्जिंग पिन में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
इसी तरह हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप में ईयरबड्स सुखाने की कोशिश न करें। ज्यादा गर्मी से अंदर के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और बैटरी खराब हो सकती है। इसके अलावा, भीगे हुए ईयरबड्स का म्यूजिक सुनने या कॉल करने के लिए तुरंत यूज न करें। पहले यह सुनिश्चित करें कि बड्स पूरी तरह सूख गए हैं।

क्या चावल में रखना सही?

काफी लोग पानी लगने पर ईयरबड्स को चावल में रखना सही मानते हैं लेकिन टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये तरीका हमेशा कारगर नहीं होता। चावल की धूल चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर ग्रिल में जाकर फंस सकती है। इससे बेहतर ऑप्शन ये है कि ईयरबड्स को सूखी और हवादार जगह पर प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दें। अगर आपके पास सिलिका जेल के पैकेट हैं, तो उनका यूज नमी सोखने के लिए करें।