August 25, 2026

होंडा ने लॉन्च किया इतना शानदार मैक्सी स्कूटर, E85 फ्यूल पर भी दौड़ेगा; 157cc के इंजन से लैस

Aug 25, 2026 05:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इस एडवेंचर-स्टाइल वाले मैक्सी-स्कूटर का नाम ADV 160 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इस मैक्सी स्कूटर का सीधा मुकाबला यामाहा एरोक्स 155, हीरो ज़ूम 160, TVS एनटॉर्क 150 और अप्रिलिया SR 175 जैसे मॉडल से होगा।

Honda ADV 160 Launched at Rs. 1.70 Lakh

होंडा ने लॉन्च किया इतना शानदार मैक्सी स्कूटर

Honda ADV 160

केवल

₹2,400/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया मैक्सी स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस एडवेंचर-स्टाइल वाले मैक्सी-स्कूटर का नाम ADV 160 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इस मैक्सी स्कूटर का सीधा मुकाबला यामाहा एरोक्स 155, हीरो ज़ूम 160, TVS एनटॉर्क 150 और अप्रिलिया SR 175 जैसे मॉडल से होगा। हालांकि, अपने करीबी राइवल्स के मुकाबले इसकी कीमत काफी ज्यादा है। कंपनी होंडा ADV 160 को अपनी रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचेगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Vida VX2

₹ 79,490 - 1.31 लाख

ADMS TTX

₹ 1.15 लाख

Honda Hornet 2.0

₹ 1.45 लाख

Ola Electric Roadster X+

₹ 1.3 - 1.9 लाख

Evtric Ride

₹ 94,733 - 98,100

Tunwal Storm Advance 2

₹ 1.49 - 1.76 लाख

ADV 160 में 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 16.09bhp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इसमें आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है। यह E85 फ्यूल के साथ भी चल सकता है। यह स्टील फ्रेम पर बना है और इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं।

Honda ADV 160

Kawasaki KLX230R S

Matter Aera

Royal Enfield Classic 350

Honda SP 125

Royal Enfield Bullet 350

ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक का सेटअप दिया गया है। इस स्कूटर में 14-इंच का फ्रंट और 13-इंच का रियर व्हील लगा है। होंडा ADV 160 अपनी लंबी विंडस्क्रीन, शार्प बॉडीवर्क, मस्कुलर फ्रंट एप्रन, डुअल LED हेडलाइट्स, हैंडगार्ड्स और स्टेप्ड सीट की वजह से आम स्कूटरों से अलग दिखती है। बड़ा फ्रंट एप्रन इसे एक रग्ड लुक देता है, जबकि इसकी ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी एकदम होंडा जैसी है।

फीचर्स की बात करें तो, होंडा ADV 160 में होंडा रोडसिंक (Honda RoadSync) के साथ TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB चार्जिंग सॉकेट, ट्रैक्शन कंट्रोल (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) और सीट के नीचे 27-लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट आसानी से आ सकता है। जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो कंपनी के बिगविंग डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़होंडा ने लॉन्च किया इतना शानदार मैक्सी स्कूटर, E85 फ्यूल पर भी दौड़ेगा

See Less