HPCL E20 Petrol Surprise Test: E20 पेट्रोल विवाद के बीच HPCL ने देश भर के पंपों पर किए 3,600 से ज्यादा टेस्ट. जानिए एथेनॉल ब्लेंडिंग और फ्यूल की शुद्धता को लेकर आई फाइनल रिपोर्ट में क्या मिला.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 16 Jul 2026 03:45 PM (IST)

HPCL ई20 पेट्रोल सरप्राइज टेस्ट
Source : Social Media
HPCL E20 Petrol Surprise Test: जब से भारत में एथेनॉल पूरी तरह से बिकना अनिवार्य हुआ है उसके बाद से लगातार हमें सोशल मीडिया से लेकर शहर के छोटे गलियों तक इस पर घमासान देखने को मिल रहा है. आम जनता की शिकायत है कि एथेनॉल ब्लेंडेड यानी E20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं. लेकिन सरकार बार-बार इस बात को गलत बता रही है. इस बवाल के बीच ही देश की सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक बड़ा कदम उठाया है.
बता दें कि, जनता के मन से डर दूर करने और फ्यूल की असली हकीकत जानने के लिए HPCL ने देशभर के पेट्रोल पंपों पर एक व्यापक और औचक चेकिंग अभियान चलाया. जिसके तहत 3,600 से अधिक टेस्ट किए गए. तो चलिए जानतें हैं कि इस मेगा टेस्टिंग ड्राइव में क्या नतीजे सामने आए हैं.
3,651 पेट्रोल पंपों पर हुआ टेस्ट
बता दें कि, एथेनॉल की शुद्धता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए HPCL के फील्ड अफसरों ने देश के कोने-कोने में फैले अपने रीटेल नेटवर्क पर धावा बोला. कंपनी ने कुल 3,651 जांच किए. आपको जानकारी दें दें कि, इस बड़े अभियान में सिर्फ रूटीन चेकिंग ही नहीं हुई बल्कि गड़बड़ी पकड़ने के लिए 7 जुलाई से 13 जुलाई के बीच 2,173 सरप्राइज छापे भी मारे गए.
जबकि इसके अलावा 1,385 नियमित फील्ड टेस्ट किए गए और कंपनी के एंटी-अडल्ट्रेशन सेल ने भी 93 स्पेशल चेक्स किए. इस दौरान मोबाइल लेबोरेटरीज यानी चलती-फिरती लैब की मदद से मौके पर ही 49 ईंधन के नमूनों की ऑन-द-स्पॉट स्पॉट जांच भी हुई.
यह भी पढ़ें: गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
क्या निकला टेस्ट का रिजल्ट?
पूरे देश में कार मालिकों के बीच सबसे बड़ा डर यह था कि पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल को सही मात्रा में नहीं मिलाया जा रहा है या फिर उसमें पानी और अन्य चीजों की मिलावट हो रही है. लेकिन HPCL द्वारा जारी किए गए आधिकारिक जांच ने इन सभी आशंकाओं पर पूरी तरह विराम लगा दिया है.
इस बड़े चेकिंग अभियान के बाद कंपनी ने साफ किया है कि देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर मिलावट, फ्यूल कंटामिनेशन या क्वालिटी से जुड़ा कोई भी समझौता नहीं पाया गया है. सभी सैंपल्स सरकार द्वारा तय किए गए कड़े मानकों और सही एथेनॉल ब्लेंडिंग रेशियो पर बिल्कुल खरे उतरे हैं.
यह भी पढ़ें: 21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 16 Jul 2026 03:45 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola