August 1, 2026

ट्रम्प को खुश करने के लिए E20 थोप रहे मोदी...केजरीवाल का बड़ा आरोप, लोगों से पेट्रोल गाड़ियां न खरीदने की अपील| Navbharat Live

Updated On: Aug 01, 2026 | 04:17 PM IST

विज्ञापन

सार

National Townhall Against E20: दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल पर PM मोदी पर ट्रम्प को खुश करने और देश में जबर्दस्ती थोपने का आरोप लगाया है।

Modi is imposing E20 to please Trump... Kejriwal makes a major allegation, urges people not to buy petrol vehicles.

अरविंद केजरीवाल (सोर्स- IANS)

विस्तार

Arvind Kejriwal statement On Ethanol Policy: आम आदमी पार्टी ने E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर शनिवार को दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन किया। आप के अनुसार, इस आयोजन में ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से लाखों लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और सुझाव दिए। आम आदमी पार्टी ने इस कार्यक्रम में देश भर से करीब 6 लाख लोगों के जुड़ने का दावा किया।

कार्यक्रम में आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत बिहार के प्रसिद्ध यूट्यूबर और जनसुराज के नेता मनीष कश्यप और प्रधानमंत्री मोदी की आवाज निकालने वाले कलाकार श्याम रंगीला जैसे लोग शामिल हुए।

PM मोदी पर लगाया जबरदस्ती इथेनॉल थोपने का आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी, ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर जबरदस्ती इथेनॉल थोप रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका इथेनॉल का उत्पादन करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 बिलियन लीटर इथेनॉल आयात किया था।

सम्बंधित ख़बरें

उन्होंने कहा कि इस साल E20 लागू होने के बाद भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका से 5 गुना अधिक इथेनॉल आयात करेगा। ट्रम्प को खुश करने के लिए मोदी देश की जनता को बर्बाद कर रहे हैं।

मोदी जी ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर ज़बरदस्ती Ethanol थोप रहे हैं। अमेरिका Ethanol का production करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 billion लीटर Ethanol इंपोर्ट किया था। इस साल E20 लागू होने के बाद, भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका… pic.twitter.com/uDU6ktVpDK — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026

केजरीवाल की तीन मांग

कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने सरकार के सामने अपनी तीन मांग रखी हैं-

  • पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए
  • प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए
  • पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए

लोगों से की खास अपील

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी देश के लोगों से अपील है कि पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां खरीदना बंद कर दें। जब तक देश में E100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें। यह सरकार आपको बर्बाद कर देगी।

ये भी पढ़ें- आतंकवादी जैसा हो रहा बर्ताव…E20 विवाद पर तहसीन पूनावाला का मौन व्रत का ऐलान, पुलिस पर लगाया नजरबंदी का आरोप

आगे उन्होंने कहा कि आज ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ से लाखों लोगों ने जुड़कर इस मुद्दे को अपना समर्थन दिया और सरकार को बता दिया कि वो E20 से कितना परेशान हैं। उन्होंने सबसे निवेदन किया कि इस मुद्दे पर अपने वीडियोज बनाकर मुझे कोलैब रिक्वेस्ट भेजिए। मैं सभी के वीडियोज अपने अकाउंट से शेयर करूंगा।

Follow Navbharatlive whatsapp