आशुतोष कुमार | नई दिल्ली | 18 सितंबर 2026, 2:12 PM IST
DUSU Election 2026 Live Updates: डूसू चुनाव में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है. इस बीच छात्र संगठन अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. संगठनों में आपसी झड़प से कोई हिंसा न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात हैं. इस बार मुकाबला ABVP, NSUI और वामपंथी छात्र संगठनों (AISA-SFI) के बीच बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. वोटिंग दो पारियों (मॉर्निंग और इवनिंग) में हो रही है. चुनाव से जुड़ी हर हलचल, मतदान प्रतिशत और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था की हर ग्राउंड अपडेट पढ़ें aajtak.in के इस लाइव ब्लॉग में.
DUSU Election
DUSU Election 2026 Live: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा छात्र पर्व मनाया जा रहा है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए प्रथम चरण मतदान पूरा हो चुका है. एबीवीपी ने अभी से ही क्लीन स्वीप का दावा कर दिया है. उधर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के दौरान कैंपस में शक्ति प्रदर्शन, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के काफिले और हुड़दंगबाजी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है.
हाईकोर्ट ने कड़ा एतराज जताते हुए दिल्ली पुलिस और डीयू प्रशासन से सवाल किया कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद नियमों की धज्जियां कैसे उड़ाई गईं. बता दें कि मतदान शुरू हुए करीब चार घंटा बीत चुका है. इस साल करीब 1.4 लाख से अधिक जेन जी छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह 8:30 बजे से मॉर्निंग कॉलेजों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. वहीं, इवनिंग कॉलेजों के छात्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट डाल सकेंगे.
छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन आमने-सामने हैं. एबीवीपी (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद पर यश डबास मैदान में हैं, जबकि एनएसयूआई (NSUI) ने विजय शंकर मीणा पर दांव लगाया है. वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से भी मजबूत दावेदारी पेश की जा रही है.
कैंपस में शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और बिना वैलिड आईडी कार्ड के किसी भी छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.
हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा हिंसा और लिंगदोह समिति के नियमों के उल्लंघन पर जताई गई सख्त टिप्पणी के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस चुनाव में मुख्य रूप से हॉस्टल सुविधा, सस्ती शिक्षा, कैंपस सुरक्षा और मेट्रो पास जैसे मुद्दे छाए हुए हैं. वोटों की गिनती 19 सितंबर को होगी, जिसके बाद तय होगा कि नॉर्थ कैंपस का सुल्तान कौन बनेगा.
2:02 PM (13 मिनट पहले)
DUSU Election Live Updates: एबीवीपी ने पहले चरण में ही दिखाया आत्मविश्वास
Posted by :- Mansi Mishraअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की प्रथम चरण की वोटिंग कम्प्लीट हो चुकी है और सुबह से इस वोटिंग में विद्यार्थी जिस प्रकार से, जिस उत्साह के साथ एबीवीपी को वोट कर रहे हैं, उससे प्रतीत हो रहा है कि विद्यार्थी परिषद इस चुनाव में 4-0 से आगे आने वाली है, हम क्लीन स्वीप करने वाले हैं. बता दें कि एबीवीपी ने जिस तरह पहले चरण में ही आत्मविश्वास दिखा दिया है, कहीं जेन जी इसे अति विश्वास में न बदल दें. अभी कौन जीतेगा या कौन हारेगा इसका फैसला जेन जी वोटर्स के हाथ में है. दूसरे चरण का मतदान अभी जल्द शुरू होगा, तब तक पिक्चर बाकी है!
1:39 PM (36 मिनट पहले)
कैंपस में घुस रहे आउटसाइडर्स?
Posted by :- Mansi Mishraएक ओर हाईकोर्ट लगातार चुनावी प्रक्रिया में आउट साइडर्स के नाम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है. दूसरी तरफ एबीवीपी ने एक बार फिर आउटसाइडर्स की एंट्री अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
1:36 PM (39 मिनट पहले)
एबीवीपी ने एनएसयूआई पर लगाया एक और आरोप, कहा- शराब पीकर हो रहा प्रचार
Posted by :- Mansi MishraNSUI संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी गोपाल चौधरी के नाम की प्रिंटेड पर्चियों को NSUI कार्यकर्ता द्वारा LC1 के बाहर बांटते हुए पकड़ा गया है. सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में लिया है. वहीं एक कार्यकर्ता पर शराब पीकर प्रचार करने का आरोप भी लगाया है, देखें ट्वीट
NSUI’s campaign has reached a new low, a campaigner was caught roaming with alcohol in his pocket while campaigning for its Presidential candidate.
From student politics to questionable tactics, what exactly is NSUI trying to campaign for?
DUSU deserves better than this. Shame… pic.twitter.com/cis4JPR2v3
— ABVP (@ABVPVoice) September 18, 2026
1:31 PM (45 मिनट पहले)
DUSU Voting Live: सभी उम्मीदवारों और छात्र संगठनों को हाईकोर्ट का शो-कॉज नोटिस
Posted by :- Mansi Mishraचुनाव आचार संहिता (Poll Code) के गंभीर उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों और ABVP, NSUI, ASAP समेत सभी छात्र राजनीतिक संगठनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पूछा है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एवज में उन पर भारी और अनुकरणीय जुर्माना (Exemplary Costs) क्यों न लगाया जाए. कोर्ट ने साफ कर दिया कि इस बार किसी की भी माफी स्वीकार नहीं की जाएगी.
1:30 PM (45 मिनट पहले)
DUSU Election 2026 Live: डूसू चुनाव में नतीजों से ठीक पहले हाईकोर्ट का बड़ा चाबुक
Posted by :- Mansi Mishraगुंडागर्दी और नियमों के उल्लंघन पर बेहद सख्त फैसला सुनाया है. अदालत ने कल (शनिवार) आने वाले चुनाव परिणामों के दिन किसी भी तरह के जीत के जुलूस (Victory Procession), रैली या ढोल-नगाड़े बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की राजधानी में ऐसी हुड़दंगबाजी और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
1:07 PM (एक घंटा पहले)
छात्र संगठनों पर ठोंका जाएगा सामूहिक जुर्माना
Posted by :- Mansi Mishraहाईकोर्ट ने चुनावी बैठकों में हिस्सा लेने वाले छात्र संगठनों (NSUI, ABVP आदि) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दावा करते हैं, लेकिन ज़मीन पर ऐसा कुछ नहीं दिखता. अदालत ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कैंपस में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, दीवारों पर गंदगी फैलाने और हुड़दंगई करने के बदले सभी संबंधित छात्र संगठनों पर सामूहिक जुर्माना लगाया जाएगा. कोर्ट ने पुलिस को अपनी स्टेटस रिपोर्ट सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को सौंपने के निर्देश दिए हैं.
1:05 PM (एक घंटा पहले)
प्रोफेसर पर हमले का मुद्दा: 'बाहरी' के दावे पर अदालत का रुख
Posted by :- Mansi Mishraसुनवाई के दौरान प्रोफेसर पर हुए हमले का मुद्दा भी उठा. कोर्ट के पूछने पर पुलिस ने बताया कि हमले के आरोप में एक छात्र को 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस पर हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि 'बाहरी तत्वों' का शोर मचाने से क्या होगा, जब वारदात में छात्र खुद शामिल पाए जा रहे हैं. अदालत ने डीयू प्रशासन से पूछा कि उन्होंने इस मामले में क्या कदम उठाए, जिस पर डीयू के वकील ने बताया कि कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किए गए हैं.
1:05 PM (एक घंटा पहले)
अब तक 6 एफआईआर, 4 लोग गिरफ्तार
Posted by :- Mansi Mishraपुलिस ने हाईकोर्ट को दी जानकारी में ये भी बताया है कि अब तक 6 एफआईआर दर्ज की हैं, 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और 1 छात्र को रस्टिकेट (निष्कासित) किया गया है. बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच आज दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया जारी है. चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस तैनात है.
12:58 PM (एक घंटा पहले)
पुलिस खुली आंखों से देख रही फिर भी...
Posted by :- Mansi Mishraउच्च अदालत ने कहा कि खुली आंखों से दिखने वाली चीजों पर भी अगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती, तो यह बेहद गंभीर विषय है. उम्मीदवारों का यह व्यवहार आम छात्रों के बीच डर और आतंक का माहौल पैदा करता है.

12:55 PM (एक घंटा पहले)
इतनी पुलिस, फिर भी उम्मीदवारों की फोटो वाली गाड़ियां कैसे घूम रही थीं? हाईकोर्ट ने पूछा
Posted by :- Mansi Mishraदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के दौरान कैंपस में शक्ति प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख दिखाया. सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा 10 से 20 गाड़ियों के बड़े-बड़े काफिले निकालना, गाड़ियों की छतों और बोनट पर खड़े होकर नारेबाजी करना गुंडागर्दी के अलावा कुछ नहीं है. जस्टिस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती के बावजूद यह सब कैसे हुआ? दिल्ली की सड़कों पर एक भी गाड़ी बिना नंबर प्लेट के चलने की अनुमति कैसे दी जा सकती है? कैंपस के आसपास उम्मीदवारों की तस्वीरों वाली गाड़ियां कैसे घूम रही थीं? क्या यह जांचना आपकी ड्यूटी का हिस्सा नहीं था?
12:45 PM (एक घंटा पहले)
DUSU Election 2026: छात्रा मार्ग बना नो-व्हीकल ज़ोन, सुरक्षा बलों का भारी फ्लैग मार्च
Posted by :- Mansi Mishraनॉर्थ कैंपस के दिल कहे जाने वाले 'छात्रा मार्ग' पर गाड़ियों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने मिरांडा हाउस से लेकर लॉ फैकल्टी तक फ्लैग मार्च किया. पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीमें और ड्रोन कैमरों से क्राउड मैनेजमेंट पर नजर रखी जा रही है ताकि हुड़दंग या गुटबाज़ी की किसी भी गुंजाइश को तुरंत दबाया जा सके.

11:41 AM (2 घंटे पहले)
DUSU Election Live: कैंपस में छाई चुनावी लहर, जेन जी में दिख रहा जोश
Posted by :- Mansi Mishraदिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में चुनावी लहर छाई हुई है. हर तरफ बैलट नंबर वाली पर्चियां छाई हुई हैं. चुनावी माहौल में रंगे कैंपस में सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. अब डीयू में कैंपस पॉलिटिक्स का नया चेहरा कौन बनेगा, ये फैसला आज शाम तक बैलेट बॉक्स में कैद हो जाएगा. शनिवार को ही पता चलेगा कि किसकी किस्मत में है डूसू का ताज...
11:36 AM (2 घंटे पहले)
ABVP ने फिर की शिकायात, दो आरोपी पुलिस के हवाले
Posted by :- Mansi Mishraएबीवीपी ने मीडिया को दी गई जानकारी में आरोप लगाया कि दयाल सिंह कॉलेज में एनएसयूआई (NSUI) के बागी निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा अभाविप (ABVP) के नाम से गलत पर्चियां छपवाकर बांटने का गंभीर मामला सामने आया है. छात्रों में भ्रम फैलाने की नीयत से उपाध्यक्ष पद के इस उम्मीदवार ने नियमों के विपरीत पर्ची पर अपना नाम सबसे ऊपर रखा था. कॉलेज परिसर में ऐसी फर्जी सामग्री बांटते हुए दो लोगों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है. इसके पूर्व भी एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा गया है.

11:32 AM (2 घंटे पहले)
DUSU Candidates 2026: शनिवार को स्टेडियम में होगी वोटों की गिनती
Posted by :- Mansi Mishraशुक्रवार को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित रखा जाएगा. वोटों की गिनती शनिवार को नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित की जाएगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया और परिणाम घोषित होने के दौरान भी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे.
10:52 AM (3 घंटे पहले)
गलत पर्ची बांटने के आरोप में पकड़ा गया छात्र
Posted by :- Mansi Mishraएबीवीपी के मीडिया सह संयोजक अभिनव मिश्रा ने पैनल की गलत पर्ची शेयर करते हुए आरोप लगाया कि एनएसयूआई गलत ढंग से प्रचार कर रही है. उन्होंने नीचे दी गई फोटो साझा करते हुए बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता यह गलत पर्ची बांटते हुए पकड़ा गया है, जिसमें ऊपर Vote for ABVP लिखा है और अध्यक्ष और सह सचिव में विजय शंकर मीणा और सह सचिव पद पर विशेष यादव लिखा है. यह बेहद शर्मनाक है और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है, इसपर कार्रवाई की मांग करते है.

10:47 AM (3 घंटे पहले)
कन्हैया कुमार ने की एनएसयूआई के लिए वोट की अपील
Posted by :- Mansi Mishraकन्हैया कुमार ने इस बार डूसू- 6,4,1,2 पर वोट देने की अपील की है. उन्होंने एनएसयूआई के मुद्दों को याद दिलाते हुए पैनल के लिए समर्थन मांगा.
10:42 AM (3 घंटे पहले)
ABVP ने लगाया NSUI पर गलत पैनल नंबर बांटने का आरोप
Posted by :- Mansi Mishraएबीवीपी ने एक्स पर लिखा कि NSUI का कार्यकर्ता देवेन्द्र दानु (CLC विद्यार्थी) वोटिंग से ठीक पहले ABVP का गलत पैनल नंबर बांटते हुए पकड़ा गया. अभाविप कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले किया. छात्रों के वोट को भ्रमित करने की ऐसी घटिया चालें चलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
🚨 Alert 🚨
चुनाव के दिन भी NSUI की घटिया और शर्मनाक चालें जारी!
NSUI का कार्यकर्ता देवेन्द्र दानु (CLC विद्यार्थी) वोटिंग से ठीक पहले ABVP का गलत पैनल नंबर बांटते हुए पकड़ा गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले किया।
छात्रों के वोट को भ्रमित करने की ऐसी घटिया चालें… pic.twitter.com/eOmaFVTt7w
— ABVP (@ABVPVoice) September 18, 2026
10:38 AM (3 घंटे पहले)
DUSU Election : ABVP, NSUI और वाम गठबंधन के बीच सीधी टक्कर
Posted by :- Mansi Mishraइस बार डूसू चुनाव में मुख्य रूप से आरएसएस समर्थित एबीवीपी (ABVP), कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई (NSUI) और आइसा-एसएफआई (AISA-SFI) के वामपंथी गठबंधन के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछले चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद समेत केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर कब्जा जमाया था, जबकि एनएसयूआई को केवल उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई थी.
10:28 AM (3 घंटे पहले)
DUSU Election 2026 Live: छात्रा मार्ग समेत कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद
Posted by :- Mansi Mishraविश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए छात्र मार्ग, प्रोबाइन रोड और यूनिवर्सिटी रोड जैसे प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. यह ट्रैफिक व्यवस्था शनिवार को चुनावी नतीजे घोषित होने तक लागू रहेगी. इसके अलावा, पुलिस टीमें कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर प्रवेश और निकास द्वारों पर छात्रों की गतिविधियों पर करीबी नजर रख रही हैं.
9:41 AM (4 घंटे पहले)
DUSU Voting Live: दो पारियों में हो रहा मतदान, शाम तक चलेगी प्रक्रिया
Posted by :- Mansi Mishraछात्रसंघ के चार केंद्रीय पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मतदान दो अलग-अलग पारियों में कराया जा रहा है. डे कॉलेजों (मॉर्निंग शिफ्ट) में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं. वहीं इवनिंग कॉलेजों के छात्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदान केंद्रों पर भीड़ और अनावश्यक जमावड़े को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा लगाई गई है.
9:40 AM (4 घंटे पहले)
DUSU Election 2026: 2,000 से ज्यादा जवान तैनात, बढ़ाई गई गश्त
Posted by :- Mansi Mishraदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. नॉर्थ और साउथ दोनों परिसरों में शांतिपूर्ण मतदान और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,000 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है. संवेदनशीलता को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है, जबकि बाइक सवार टीमें, फुट गश्त और पीसीआर वैन लगातार परिसरों में मुस्तैद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
9:07 AM (5 घंटे पहले)
DUSU Election 2026: दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क
Posted by :- Mansi Mishraदिल्ली हाईकोर्ट ने डूसू चुनाव के दौरान हुई हिंसा और दीवारों को गंदा करने की घटनाओं पर नाराजगी जताई थी और चुनाव परिणाम पर रोक लगाने की चेतावनी दी थी. इसके बाद से डीयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस बेहद सख्त रुख अपनाए हुए हैं. मतदान केंद्रों के बाहर किसी तरह की झड़प या हिंसा को रोकने के लिए पूरी तैयारी साफ नजर आ रही है. तस्वीर में देखिए मतदान केंद्र के बाहर रखे बैरीकेड बता रहे हैं कि दिल्ली पुलिस कैसे हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है.

9:02 AM (5 घंटे पहले)
DUSU Voting Live: नॉर्थ कैंपस में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, वाहनों पर भी कड़ी नजर
Posted by :- Mansi Mishraचुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए नॉर्थ और साउथ दोनों परिसरों में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति या उपद्रवी को कैंपस में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी कैमरों से पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है.

8:59 AM (5 घंटे पहले)
DUSU Election 2026 Live: नॉर्थ कैंपस में भी कड़ा पहरा
Posted by :- Mansi Mishraदिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU Election ) आज किराया जा रहा है जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की गई है वहीं इस दौरान किसी प्रकार के हुड़दंग हंगामा को रोकने को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कॉलेज (मतदान केंद्र ) पर की गई है.

8:56 AM (5 घंटे पहले)
Delhi University Student Union Election: देशबंधु कॉलेज में वोटिंग शुरू
Posted by :- Mansi Mishraजो तस्वीर आप देख रहे हैं. यह तस्वीर दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज की तस्वीरें हैं जहां आप देखेंगे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव हो रहा है जिसको लेकर यहां व्यापक तैयारियां की गई है और यहां पर मॉर्निंग कॉलेज में सुबह 8:30 बजे से मतदान हो रहा है. वही इवनिंग कॉलेज में शाम 3:00 से मतदान होगा. चुनाव को लेकर यहां पर तमाम इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ ही अर्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. वही चुनाव से पहले बैनर पोस्टर साफ करते सफाई कर्मी दिखे.

8:53 AM (5 घंटे पहले)
DUSU Election Live: वोट डालने के लिए कॉलेज आईडी कार्ड अनिवार्य
Posted by :- Mansi Mishraविश्वविद्यालय चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल उन्हीं छात्रों को मतदान केंद्र में प्रवेश मिलेगा, जिनके पास कॉलेज का वैध पहचान पत्र (ID Card) होगा. प्रथम वर्ष के छात्र, जिन्हें अभी तक पक्का आईडी कार्ड नहीं मिला है, वे अपनी फीस स्लिप और आधार कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं. सुरक्षा बल बिना पहचान पत्र के किसी को भी एंट्री नहीं दे रहे हैं.
8:53 AM (5 घंटे पहले)
DUSU Election 2026 Live: मॉर्निंग कॉलेजों में वोटिंग शुरू, छात्रों में भारी उत्साह
Posted by :- Mansi Mishraदिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हंसराज, हिंदू, रामजस और मिरांडा हाउस जैसे प्रमुख कॉलेजों के बाहर सुबह से ही छात्रों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. नए मतदाताओं में विशेष उत्साह है. वोटिंग दोपहर 1:00 बजे तक जारी रहेगी. प्रशासन ने प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और पुलिस बल तैनात किया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.