October 5, 2026

Drishyam 3 Collection Day 4 : चौथे दिन बुरी तरह गिरी 'दृश्यम 3'! फिर भी पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत के बाद सोमवार की परीक्षा भी पास कर ली है। लेकिन वीक डे होने की वजह से फिल्म बड़ा आंकड़ा जुटाने में फेल रही।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही वीकेंड में बड़ा असर छोड़ चुकी है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ऐसा कलेक्शन किया कि 2026 की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग वाली फिल्मों की रेस में शामिल हो गई। लेकिन पहला सोमवार आते ही फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, ओवरऑल नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म भारत में 200 करोड़ क्लब से इंच भर दूर रह गई है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह 300 करोड़ के पार पहुंच गई है।

'दृश्यम 3' ने पहले सोमवार कितना कलेक्शन किया?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने मंडे टेस्ट पास तो कर लिया है। लेकिन कमाई में तीसरे दिन के मुकाबले लगभग 65.6 की बड़ी गिरावट आई। इस फिल्म ने चौथे दिन भारत में लगभग 21 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भारत में नेट 61 करोड़ रुपए कमाए थे।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking Day 4

कितना हुआ 'दृश्यम 3' का टोटल कलेक्शन

'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 4 दिन में भारत में लगभग 197.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 231.90 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने चार दिनों में कब कितनी कमाई की? डालिए एक नज़र:-

  • पहला दिन (2 अक्टूबर, शुक्रवार) : 62 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन (3 अक्टूबर, शनिवार) : 53.50 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन (4 अक्टूबर, रविवार) : 61 करोड़ रुपए
  • चौथा दिन (5 अक्टूबर, सोमवार) : 21 करोड़ रुपए

कुल नेट कलेक्शन : 197.50 करोड़ रुपए

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई?

चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने करीब 5 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ फिल्म का विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 66 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों और भारत में हुई ग्रॉस कमाई को मिलाने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 303 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें :'दृश्यम 3' की सुनामी में 'हनुमान अंश' और 'द वन' की लंबी छलांग

‘दृश्यम 3’ की पहले सोमवार की एडवांस बुकिंग कैसी रही?

मंडे के पहले शो से पहले ‘दृश्यम 3’ के 2.27 लाख टिकट बिक चुके थे, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें शामिल नहीं हैं। एडवांस बुकिंग से भारत में करीब 6.1 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाई हुई, जो नेट के हिसाब से लगभग 5.17 करोड़ रुपए बैठती है।

‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की सबसे बड़ी मंडे हिट बनी

'दृश्यम 3' द कन्क्लूजन' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी मंडे कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह खिताब उनकी ‘सिंघम अगेन’ के नाम था, जिसने पहले सोमवार को लगभग 18 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

‘दृश्यम 3’ बाकी फिल्मों से कैसे अलग है?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 की ‘दृश्यम 2’ का सीक्वल है। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियो18 ने किया है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी अपने मलयालम वर्जन से अलग है और कथानक के स्तर पर उससे जुड़ी नहीं है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज और इशिता दत्ता अहम भूमिकाओं में हैं। पहली फिल्म 31 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी।