अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया है।

जयदीप अहलावत और अक्षय खन्ना (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दृश्यम 3 में एक्टर जयदीप अहलावत
अक्षय खन्ना ने साइन करके छोड़ी थी फिल्म
रिलीज हुआ दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल जब अक्षय खन्ना ने निर्देशक अभिषेक पाठक की दृश्यम 3 (Drishyam 3) फिल्म को छोड़ा था, तो सिनेमा जगत में मामला काफी हाईलाइट रहा। अब अक्षय की जगह अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 में एक्टर जयदीप अहलावत ने उन्हें रिप्लेस किया है।
बुधवार को मेकर्स की तरफ से दृश्यम 3 का ट्रेलर लॉन्च किया गया है और गोवा में इसके लिए एक खास इवेंट भी रखा। जिसमें जयदीप ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने पर क्यो बोले जयदीप अहलावत
अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना को रिप्लेस किए जाने के सवाल पर जयदीप अहलावत ने दो टूक बयान दिया है और कहा है- उस किरदार को इसके साथ जोड़ना सही नहीं है। ये एक अलग कैरेक्टर है और कहानी में नया है। मीरा देशमुख और सलगांवकर फैमिली के साथ पहली बार जुड़ रहा है। इस किरदार को अभिषेक ने बहुत गहराई के साथ लिखा है। उसके लुक और ढंग पर बारीकी से ध्यान दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Trailer: विजय सलगांवकर की कुंडली में बैठा 'शनि', दिमाग की जगह चलेगा नसीब; रिलीज हुआ ट्रेलर

मालूम हो कि दृश्यम द कन्क्लूजन में जयदीप अहलवात क्राइम ब्रांच के ऑफिसर एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में नजर आएंगे। अजय देवगन ने ट्रेलर लॉन्च पर बताया है कि कहानी में जयदीप के किरदार की एंट्री इस वजह से हो रही है कि पुलिस विजय सलगांवकर केस सुलझा नहीं तो अब जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
— Star Studio18 (@starstudio18_) September 9, 2026
फिल्म दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना ने आईपीएस अधिकार तरुण अहलावत का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मेकर्स ने उन्हें जहन में रखकर तीसरे पार्ट दृश्यम 3 को आगे बढ़ाया। लेकिन धुरंधर फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने दृश्यम 3 के लिए साइन अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया और बाद में उनकी जगह इस फिल्म में जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया है, जिनका किरदार अलग है।
धांसू है दृश्यम 3 का ट्रेलर
फिल्म दृश्यम 3 के ट्रेलर पर गौर किया जाए तो इस बार सस्पेंस और थ्रिल पहले दो पार्ट्स से काफी अधिक है। जिसे देख अजय देवगन की इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है। बता दें कि 2 अक्टूबर 2026 को दृश्यम 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।