August 19, 2026

DPL 2026 के प्लेऑफ्स से एक और टीम का कट गया पत्ता, सेंट्रल दिल्ली किंग्स का किसी के पास नहीं है तोड़

Aug 19, 2026 05:48 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

DPL 2026: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने एक और टीम को प्लेऑफ्स की रेस से बाहर कर दिया। न्यू दिल्ली टाइगर्स के बाद ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है, जो सीजन 1 की विजेता टीम है।

Central Delhi Kings DPL

सेंट्रल दिल्ली किंग्स

DPL 2026: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल टी20 के तीसरे सीजन में सिर्फ एक ही टीम अब तक प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर पाई है, जबकि दो टीमों का सफर समाप्त हो चुका है। एक टीम तो ऐसी एलिमिनेट हुई है, जो सीजन 1 की विजेता है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के आगे किसी भी टीम की एक नहीं चल रही है। सेंट्रल दिल्ली ने इस डीपीएल सीजन में 9 में से 8 मैच जीत लिए हैं और पहले ही प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

मंगलवार 18 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली के हाथों हारने के बाद ईस्ट दिल्ली राइडर्स के भी प्लेऑफ्स में जाने के सारे रास्ते बंद हो गए। ईस्ट दिल्ली 2024 में इस खिताब को जीत चुकी है, लेकिन इस साल टीम ने बहुत घटिया प्रदर्शन किया है। न्यू दिल्ली टाइगर्स के बाद ईडीआर दूसरी टीम है, जो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई है। न्यू दिल्ली ने तो इस सीजन सिर्फ एक ही मैच जीता है और खाते में उनके दो ही पॉइंट हैं, जबकि ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 8 में से एक मैच जीता है और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। इस तरह उनके खाते में 3 पॉइंट हैं। दो-दो मुकाबले इन टीमों के बाकी हैं, लेकिन उनका कोई असर इनकी सेहत पर अब नहीं पड़ने वाला है।

दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के तीसरे सीजन की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स है, जिसके खाते में 9 मैचों के बाद 16 अंक हैं। टीम प्लेऑफ्स में पहुंच चुकी है। पुरानी दिल्ली 6 टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इसके साथ टीम 11 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान आउट दिल्ली वॉरियर्स टीम है, जिसके खाते में भी 11 ही अंक हैं। पुरानी दिल्ली से एक मैच कम आउटर दिल्ली ने खेला है। इन दोनों टीमों के भी प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करने के चांस भरपूर लग रहे हैं।

चौथे पायदान पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज टीम है, जो 8 में से 4 मैच जीती है और एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह एसडीएस के खाते में 9 अंक हैं। पांचवें और छठे पायदान पर विराजमान नोर्थ दिल्ली स्ट्राइकर और वेस्ट दिल्ली लायंस टीम के खाते में 7-7 अंक हैं। इन टीमों के पास भी प्लेऑफ्स में जाने का मौका है, लेकिन इन्हें बाकी के अपने दोनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद नेट रन रेट का भी भी ख्याल रखना होगा। एक भी मुकाबला ये टीमें यहां से हारती हैं तो फिर प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करना बेहद कठिन हो जाएगा।

क्रमटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q)98101.55916
2पुरानी दिल्ली 695310.54511
3आउटर दिल्ली वॉरियर्स85210.33711
4साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज84310.3529
5नोर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स8341-0.317
6वेस्ट दिल्ली लायंस8341-0.5327
7ईस्ट दिल्ली राइडर्स8161-1.3043
8न्यू दिल्ली टाइगर्स8170-0.6872

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स

संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।

करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।

खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:

क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।

ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल

पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।

विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें