September 24, 2026

Doordarshan का ये कल्ट शो देख सहम जाते थे बच्चे, साउथ अफ्रीका-ब्रिटेन तक पहुंचा था खुमार; दिलचस्प थीं कहानियां - doordarshan cult show alif laila became known as arabian nights internationally kids used to scared

तीन दशक पहले दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक ऐसा सीरियल आया था जिसे देखने के लिए सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तगड़ा क्रेज था।

90s में सुपरहिट हुआ था दूरदर्शन का शो

90s में सुपरहिट हुआ था दूरदर्शन का शो

HighLights

  1. दूरदर्शन पर सुपरहिट हुआ था 32 साल पुराना शो

  2. दूरदर्शन का थ्रिल शो देख डर जाते थे मिलेनियल्स

  3. साउथ अफ्रीका समेत विदेशों में भी हुआ था टेलीकास्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) को यूं तो 'रामायण', 'विक्रम और बेताल', 'लव कुश' और 'श्री कृष्णा' जैसे शोज के लिए जाना जाता है, लेकिन इन सबके अलावा उन्होंने एक और शो बनाया था जिसकी पॉपुलैरिटी भारत तक सीमित नहीं थी।

32 साल पहले रामानंद सागर ने एक ऐसा शो बनाया था जो विदेशों में जबरदस्त हिट हुआ था। अलग-अलग कहानियों ने दर्शकों का मन लुभा लिया था। भारत में परिवार तय समय में टीवी के सामने बैठकर इस शो का लुत्फ उठाते थे।

कालजयी बन गया था 32 साल पुराना शो

यह शो सबसे ज्यादा मुस्लिम ऑडियंस के बीच मशहूर हुआ था। जिस शो की हम बात कर रहे हैं, वो 1994 में आया शो अलिफ लैला (Alif Laila) है। यह कालजयी शो अरेबियन नाइट्स (Arabian Nights) पर आधारित है जिसमें 'अलादीवन और जादुई चिराग', 'अलीबाबा और चालीस चोर' और 'सिंदबाद नाविक की सात यात्राएं' की अलग-अलग कहानियां दिखाई गईं।

यह शो युवा पीढ़ी को उन मानवीय मूल्यों के बारे में सिखाता था जिनका पालन किया जाना चाहिए और जो दुनिया के सभी प्रमुख धर्मों में एक समान हैं।

Alif Laila Show

विदेशों में किया गया था डब

'अरेबियन नाइट्स' यानी 'अलिफ लैला' जिसे '1001 नाइट्स' भी कहा गया। यह सदियों से लोगों के दिलों में बसी हुई है, इसनेबूढ़ों से लेकर बच्चों तक, सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसने सर रिचर्ड बर्टन जैसे महान अंग्रेजी लेखकों को भी प्रेरित किया, जिन्होंने इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया के लिए इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया था।

यह शो यूनाइटेड किंगडम के अलावा साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और इजिप्ट समेत विदेशों में टेलीकास्ट किया गया था। यह विदेशों में सुपरहिट था। 

Alif Laila Jinn

शो की स्टार कास्ट

ये सीन देख डर जाते थे बच्चे

अलिफ लैला शो में सबसे ज्यादा जिस सीन को लेकर चर्चा हुई थी, वो जिन्न का था। शो में जिन्न का किरदार दयाल सिंह ने निभाया था। शो में जिन्न की भारी-भरकम और गूंजती हुई आवाज को साउंड इफेक्ट्स से इतना दमदार बनाया गया था कि यह सीन देखते ही बच्चे डर जाते थे।