October 10, 2026

Dongargarh Navratri Mela Preparations: एसपी अंकिता शर्मा ने बताया, ‘रात में देवी-दर्शन करने डोंगरगढ़ क्यों आते है भक्त’.. इस बार 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुने आप भी | IBC24

Dongargarh Navratri Mela 2026 Preparations: राजनांदगांव: कल यानी रविवार 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। इनमें महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा राजनांदगांव पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

नवरात्रि में कैसी रहेगी तैयारी?

डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने वीडियो जारी करते हुए बताया है कि इस बार शारदीय नवरात्रि में पुलिस की तैयारी कैसी रहेगी। उन्होंने बताया है कि मां बम्लेश्वरी नवरात्रि मेले को लेकर राजनांदगांव पुलिस अलर्ट है। डोंगरगढ़ में 1100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पार्किंग में CCTV और पदयात्रियों के लिए 20 हजार रेडियम स्टिकर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया है कि हर दिशा से आने वाले श्रद्धालु अमूमन रात के वक्त डोंगरगढ़ पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी चुनौतियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। सुनें अंकिता शर्मा को

🙏 माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
🚔 शांति, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात है।
आपकी आस्था, हमारी जिम्मेदारी। जय माता दी! 🙏 https://t.co/Vs1SpkbnWs

— Rajnandgaon Police (@policerjn) October 10, 2026

रेलवे चलाएगा नवरात्रि स्पेशल ट्रेन

Dongargarh Navratri Mela 2026 Preparations: नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक मेला लगेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के डोंगरगढ़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, कुछ मेमू ट्रेनों को डोंगरगढ़ और रायपुर तक अस्थायी रूप से विस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही 11 से 20 अक्टूबर तक 10 दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा। इन व्यवस्थाओं से नवरात्रि मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

इन व्यवस्थाओं से नवरात्रि मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

  1. 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया जा रहा है।
  2. 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर को गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।
  3. 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

Read this Also: 

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई ‘कायरतापूर्ण’: सुप्रिया सुले

समूचे केरलम को एकीकृत बंदरगाह शहर में बदलने की योजना: मुख्यमंत्री सतीशन

कॉजपा युवाओं को गुमराह करने, कानून-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास कर रही है : बिहार के मंत्री

पोलैंड में दो हमलों के बाद 76 लोगों को हिरासत में लिया गया, 50 हजार विद्यालयों की हुई जांच

आईओए चुनाव पांच दिसंबर को, उषा ने कहा अच्छे प्रशासन के लिये अहम कदम